नसों में जमकर बैठे बैड कोलेस्ट्रॉल को मोम की तरह पिघला देगी इस पेड़ की छाल का काढ़ा, आप भी जानें ये उपाय

हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से निपटने के लिए सिर्फ महंगी दवाएं नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जानें ऐसे ही एक खास पेड़ की छाल के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल के मरीज के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 12, 2024 4:41 PM IST

One of the best remedy to remove bad cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना आज के समय की एक बड़ी समस्या बन चुका है और इससे निपटना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर, पर जिनकी जीवनशैली से जुड़ी आदतें सही नहीं हैं या फिर डाइट सही नहीं हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं होने का खतरा उन लोगों में ज्यादा रहता है। इन्हीं स्थितियों के कारण दवाएं भी उनके शरीर में ठीक से काम भी नहीं कर पाती हैं। हालांकि, वैसे तो कई प्रकार की दवाएं व न जाने कितने प्रकार के घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक देसी और आसान से नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इस लेख में बताया जाने वाला यह नुस्खा हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए काफी प्रभावी माना गया है, लेकिन साथ ही आपको यह भी सलाह दी जाती है कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर बीमारी है और इसके लिए डॉक्टर से नियमित रूप से डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल के लिए बरगद की छाल

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए नियमित रूप से दवाएं व डॉक्टर की सलाह जरूरी है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भीि हैं, जो इसे कंट्रोल करने के लिए काफी प्रभावी तरीके से काम करती है। बरगद की छाल भी कुछ इसी तरह से काम करती है, जिसमें कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इस्तेमाल का सही तरीका

कई ऐसे घरेलू नुस्खे मिल जाते हैं अगर उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बरगद की छाल भी कुछ ऐसा ही खास नुस्खा है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए बरगद की छाल का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

बरगद की छाल का काढ़ा बनाने का तरीका

बरगद की छाल से काढ़ा बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको बरगद पेड़ के तने से छाल थोड़ी छाल उतार लेनी है। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और एक गिलास पानी में डालकर आंच पर रख दें। कुछ देर बाद उबलने दें और फिर ठंडा होने के बाद आंच से उतार दें। आंच से उतारने के बाद जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो छाल को अच्छे से पानी में निचोड़ कर फेंक दें और काढ़े का सेवन करें।

इसके अलावा अगर आपके पास बरगद की छाल का चूर्ण तैयार रखा हुआ है, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच इसके चूर्ण को डालें अच्छे से उबलने के बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छानकर इसका सेवन करें। हेल्दी रहने के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते इलाज शुरू न किया जाए तो इससे हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियां जटिलताओं के रूप में विकसित हो सकती हैं। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अगर किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भी डॉक्टर से इस बारे में एक बार सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देशय से लिखा गया है और इसमें बताए गए किसी भी घरेलू इलाज, नुस्खे या उपचार आदि का इस्तेमाल डॉक्टर से सलाह लिए बिना नहीं किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source