मतली-उल्टी से बार-बार हो रहे हैं परेशान, घर की इन 5 चीजों में छिपा है इन समस्याओं का इलाज

Ulti Rokne ke Upay : खानपान में खराबी की वजह से कई लोगों को बार-बार उल्टी और मतली की शिकायत होती है। ऐसी स्थिति में आप कुछ आसान से घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 17, 2023 10:33 AM IST

Ulti Rokne ke Upay : खानपान में खराबी की वजह से कई लोगों को उल्टी-मतली की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों का पाचन काफी ज्यादा कमजोर होता है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार उल्टी और मतली जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसी स्थिति में बार-बार दवा लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए घर की चीजों से इस तरह की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप बार-बार मतली-उल्टी होने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं बार-बार उल्टी-मतली (ulti rokne ka gharelu upay) होने पर क्या करें?

प्याज के रस से रोकें उल्टी

उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें अदरक का रस मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें। इससे उल्टी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप प्याज के रस में धनिया के रस को भी मिक्स करके पी सकते हैं। इससे उल्टी और जी मिचलाने की परेशानी को कम कर सकते हैं। 

काली मिर्च है फायदेमंद

उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 5 से 6 काली मिर्च लें। इसे अच्छी तरह के कूट लें। इसके बाद इसमें करेले के पत्ते का रस मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें। इससे उल्टी की परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी। 

पानी से रोकें उल्टी

उल्टी की परेशानी को दूर करने के लिए आप पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कारण आपको उल्टी की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चीनी और 1 चुटकी नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से घोलकर पिएं। इससे बार-बार उल्टी की परेशानियों को रोकने में मदद मिल सकती है। 

तुलसी का रस

उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए आप तुलसी के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच तुलसी का रस लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच प्याज का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे उल्टी-मतली की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

चावल से उल्टी की समस्या करें दूर

उल्टी की परेशानी को कम करने के चावल का पानी पिएं। चावल का पानी बनाने के लिए 100 ग्राम चावल लें। इसे 2 कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। इसमें आप शहद या फिर थोड़ा सा नमक मिक्स कर सकते हैं। इससे आपको उल्टी और मतली की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप मूंग और चावल का सूप (ulti rokne ke upay) बनाकर भी पी सकते हैं। 

उल्टी-मतली की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से उपायों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या गंभीर हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source