Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में बढ़ गया है हेयर फॉल तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मजबूत और खूबसूरत बनेंगे बाल

Jhadte Balo ke Liye Gharelu Upay: सर्दियों में झड़ते बालों की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपके बाल भी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इनकी देखभाल जरूर करें। झड़ते बालों को रोकने के लिए आप एलोवेरा और दही के साथ ही, इन घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

सर्दियों में बढ़ गया है हेयर फॉल तो अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मजबूत और खूबसूरत बनेंगे बाल

Written by Anju Rawat |Updated : January 8, 2025 3:11 PM IST

Home Remedies for Hair Fall: सर्दियों में त्वचा के साथ ही, बालों को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। दरअसल, सर्दियों में शुष्क हवा की वजह से स्कैल्प से नमी कम हो जाती है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन का प्रवाह भी कम हो जाता है। इससे बाल ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं, जो झड़ते बालों (Hair Fall in Winters) की वजह बन सकते हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं। इससे बालों के रोम छिद्र खुल जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है। खासकर, महिलाएं सर्दियों में झड़ते बालों की समस्या से परेशान रहती हैं। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट का तो खास ख्याल रखना ही चाहिए। इसके अलावा, आप झड़ते बालों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सर्दियों में झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Control Hair Fall in Winters in Hindi)-

सर्दियों में झड़ते बालों के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies for Hair Fall in Winters in Hindi

1. प्याज का रस लगाएं- Onion Juice to Control Hair Fall

अगर सर्दियों में आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप प्याज का रस लगा सकते हैं। प्याज का रस बालों को मजबूत बनाता है। इससे हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall Control) कंट्रोल होती है। इसके लिए आप प्याज का रस निकालें। रात में इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। बालों को सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें। प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

2. मेथी के बीजों का पेस्ट लगाएं- Methi to Control Hair Fall

बालों को झड़ने से बचाने के लिए आप मेथी के बीजों का पेस्ट भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इनका पेस्ट बनाएं और बालों पर लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार मेथी के बीजों का पेस्ट लगाने से झड़ते बालों से राहत मिल सकती है। मेथी बालों को मजबूत बनाता है। मेथी के बीज बालों की ग्रोथ में भी असरदार होते हैं। मेथी की तासीर गर्म होती है। इसे सर्दियों में बालों पर लगाने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहेगी।

Also Read

More News

3. बालों की तेल से मालिश करें- Hair Oil Massage to Control Hair Fall

बालों को मजबूत बनाने के लिए मालिश करना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में बाल झड़ रहे हैं तो बालों की सरसों, तिल, नारियल या अरंडी के तेल से मालिश जरूर करें। इसके लिए आप तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब इस तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। मालिश करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत बनते हैं। आप रात को बालों की मसाल करें और सुबह बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार बालों की तेल से अच्छी तरह मालिश जरूर करनी चाहिए।

4. अंडा और दही लगाएं- Egg and Curd Paste to Control Hair Fall

अगर आप सर्दियों में झड़ते बालों से परेशान हैं तो अंडा और दही का मिश्रण लगाना फायदेमंद हो सकता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। दही स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही, बेजान और फ्रिजी बालों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप एक अंडा लें और इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें दही मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद बालों को धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।