नसों में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए पानी में घोलकर पिएं यह 1 चीज, सर्दियों में मिलेंगे ये भी फायदे

Ganda Cholesterol kam karne ke gharelu upay: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाना जरूरी है। अदरक का सेवन इस लिहाज से कारगर साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2025 6:01 PM IST

Bad Cholesterol Home Remedies: अनहेल्दी डाइट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने का एक बड़ा नुकसान हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या (High Cholesterol Level) के तौर पर भी दिखायी देता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की परेशानी इन दिनों बहुत आम हो गयी है। इसकी वजह से लोगों में हार्ट डिजिज का रिस्क (Risk of heart diseases0 भी बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे नसों में जमा होने लगता है और यह शरीर की कार्य प्रणालियों पर असर डालने लगत है। खासतौर पर नसों में ब्लॉकेज बढ़ने लगती है जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने लगता है। रक्त का संचार स्लो होने की वजह से हार्ट के लिए भी खून को पम्प कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हार्ट पर दबाव बढ़ता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी स्थितियों का रिस्क (risk of heart attack) बढ़ सकता है।

नेचुरल और बिना मिलावट वाले फूड्स का सेवन जहां हार्ट को हेल्दी रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का काम करता है। इसके अलावा कुछ मसालों और नेचुरल हर्ब्स का सेवन करने से आसानी से बैड कोलेस्ट्रॉल साफ हो सकता है। ऐसी ही एक चीज है अदरक, जिसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है तो आप अदरक का सेवन किस तरीके से और किस समय कर सकते हैं पढ़ें यहां-

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अदरक का सेवन कैसे करना चाहिए?  (How to consume ginger to control bad cholesetrol level)

जिंजर वॉटर ( Drink Ginger water )

  • एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच अदरक का पेस्ट (Ginger paste) मिलाएं।
  • इस पानी को ढंककर रातभर के लिए रख दें।
  • फिर, अगले दिन इस पानी को उबालकर पिएं।

जिंजर-लेमन वॉटर (Ginger Lemon Water)

  • अदरक के एक टुकड़े को पानी के साथ उबालें।
  • फिर इसे ठंडा होने के लिए किसी गिलास या कप में पलट लें।
  • अब इस पानी में आधा नींबू का रस (lemon juice) मिलाएं और नींबू-अदरक का यह पानी (Nimbu adrak ka pani) ताजा-ताजा ही पिएं।

सर्दियों में अदरक का सेवन करने के  फायदे (Benefits of consuming ginger in winters)

जैसा कि सर्दियों में कम तापमान और मौसमी बीमारियों का रिस्क (Risk of seasonal health problems) बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स (advantages of ginger in winters) भी दे सकता है। ऐसे ही कुछ लाभ ये हैं-

पाचन शक्ति बढ़ती है

ठंड के दिनों में अदरक का पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता होती है और इससे आपको कब्ज, पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।

इंफ्लेमेशन से राहत

सर्दियों में जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है जिससे आर्थराइटिस के मरीजों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अदरक का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है जिससे जॉइंट पेन की समस्या से आराम मिलता है।

इम्यूनिटी बढ़ती है

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। इसकी वजह से वे वायरस और बैक्टेरिया की चपेट में भी आसानी से आ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source