महंगे शैम्पू से नहीं बल्कि घर पर बने इस शैम्पू से रुकेगा Hair Fall, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

Baal jhadna kaise roke। बाल झड़ने की समस्या आज के समय में बेहद आम होती जा रही है और इससे निपटने के लिए महंगे शैंपू नहीं बल्कि घर पर बना ये खास शैंपू ही काफी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 28, 2025 12:03 PM IST

Homemade shampoo for hair fall: आज के समय में बहुत ही कम ऐसे खुशकिश्मत लोग मिलते हैं, जिन्हें हेयर फॉल की समस्या नहीं है। ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं और कुछ लोगों को तो यह समस्या इतनी ज्यादा होती है कि समय से पहले ही उन्हें गंजेपन की समस्या की समस्या हो जाती है। वैसे तो बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह की दवाओं समेत न जाने कितने प्रकार के तेल व शैंपू आदि पाए जाते हैं। लेकिन देखा गया है कि ये तेल व शैंपू महंगे तो होते ही हैं साथ ही कुछ लोगों पर काम करने की बजाय विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है। यही कारण है कि लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आंवला, रीठा और शिकाकाई तीनों ऐसे ही आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तत्व हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

इनका इस्तेमाल बालों को स्वस्थ, लंबा और काला बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप घर पर ही नेचुरल शैंपू बनाना चाहते हैं, तो इन तीनों का मिश्रण सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो आपके बालों को न सिर्फ सही तरीके से साफ करता है, बल्कि बालों को मुलायम और शाइनी भी बनाता है। ये तीनों बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इनका इस्तेमाल कैसे करें और इसके लाभों के बारे में।

नेचुरल शैंपू बनाने की विधि और सामग्री

- 2 चम्मच आंवला पाउडर

- 2 चम्मच रीठा पाउडर

- 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर

- 1 कप पानी

क्यै है इनमें खास

आंवला: इसमें में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इसलिए यह एक अच्छा बालों का झड़ना रोकने का उपाय है और साथ ही नई जड़ों को उगाने में भी मदद करता है।

रीठा: इसमे में सैपोनिन होते हैं, जो बालों को साफ करने का काम करते हैं। यह बालों से गंदगी और तेल को निकालने में मदद करता है, बिना किसी रसायन के।

शिकाकाई: इसमें बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करती है। यह बालों की स्कैल्प को पोषित करता है और बालों के झड़ने को रोकता है।

कैसे बनाएं घर पर शैंपू

आप आंवला, रीठा और शिकाकाई को पानी में डालकर उबालें। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे ठंडा करके बालों में लगाएं। कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से सिर धो लें।

घर पर बने इस शैंपू से मिलेंगे कई लाभ

बालों का झड़ना कम करें: आंवला, रीठा और शिकाकाई में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल स्वस्थ, घने और चमकदार रहते हैं।

बालों को काला बनाएं: आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। ये गुण बालों को काला, स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। आंवला का नियमित उपयोग बालों के रंग को प्राकृतिक रूप से बनाए रखता है और उनकी गुणवत्ता सुधारता है।

बालों की वृद्धि बढ़ाएं: आंवला और शिकाकाई बालों की जड़ों को पोषित और मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों की वृद्धि में तेजी आती है। इन दोनों के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स बालों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं, जिससे बाल मजबूत, घने और स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं।

बालों को शाइनी बनाएं: आंवला और शिकाकाई बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करते हैं। आंवला के विटामिन C और शिकाकाई के प्राकृतिक गुण बालों को गहरे से पोषण देते हैं, जिससे बालों में चमक आती है। इनका नियमित उपयोग बालों को स्वस्थ, चमकदार और आकर्षक बनाता है। इस प्राकृतिक शैंपू का नियमित उपयोग बालों को मजबूत, स्वस्थ, और सुंदर बनाए रखता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।