
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 5, 2020 5:24 PM IST
डैंड्रफ
डैंड्रफ यानी रूसी (Dandruff cure) से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। बालों से संबंधित यह सबसे कॉमन समस्या है। आप भी रूसी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते होंगे, फिर भी डैंड्रफ जाने का नाम नहीं ले रहा आयुर्वेद में मौजूद कुछ तरीकों को ट्राई करके जरूर देखें। इन आयुर्वेदिक चीजों के इस्तेमाल से रूसी भी दूर होगी (Ayurvedic Treatment of Dandruff) और बालों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
रीठा का इस्तेमाल बालों में वर्षों से किया जा रहा है। इससे बालों को जड़ से पोषण और मजबूती मिलती है। रीठा को शिकाकाई के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से अधिक फायदा करता है। रूसी यानी डैंड्रफ से छुटकारा (Ayurvedic Treatment of Dandruff) पाने के लिए रीठा का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। रीठा से तैयार हेयरपैक बालों में लगाएं। इसके लिए रात भर पानी में रीठा को भिगाकर रख दें। सुबह उबाल कर पेस्ट बना लें। आप इसमें आंवला जूस भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर एक घंटा के लिए छोड़ दें। फिर किसी अच्छी क्वालिटी वाले शैंपू से बालों को साफ कर लें।
मेथी से भी रूसी के साथ ही बालों का टूटना-गिरना भी कम किया जा सकता है। मेथी में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ होने से रोक सकते हैं। रातभर मेथी को पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह पेस्ट बनाकर इसमें ऐप्पल साइडर वेनेगर डाल दें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
दो मुंहे बालों को काटना है जरूरी, इन उपायों से पाएं दो मुंहे बालों से छुटकारा
ऐलोवेरा में भी एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प से संबंधित समस्याएं जैसे खुजली, दाने, रूसी आदि को कम करते हैं। ऐलोवेरा जेल से स्कैल्प पर मसाज करें। आधे घंटे के बाद पानी से बालों को साफ कर लें।
नीम से बना हेयरपैक लगाने से भी रूसी की समस्या कम होती है। इसके लिए ¼ कप नीम का जूस, चुकंदर का जूस और नारियल का दूध लें। तीनों को मिला लें। इसमें एक चम्मच नारियल तेल भी डाल दें। इस पैक को स्कैल्प पर लगाकर लगभग 30 मिनट तक रखें, उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
डैंड्रफ से हैं परेशान, ये प्राकृतिक उपचार दूर करेंगे आपकी यह समस्या