
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 12, 2021 12:00 AM IST
लंबी उम्र तक आंखों को रखना है स्वस्थ, तो इन 3 हर्ब्स के साथ ये फूड्स भी डाइट में करें शामिल।
लगातार कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी आदि को देखते-देखते आज कम उम्र में ही आंखों की समस्याएं जैसे आंखों से पानी आना, आंखों में जलन होना, आंखें लाल नजर आना, आंखों में दर्द, थकान, चुभन महसूस होना आदि से लोग परेशान रहते हैं। कुछ लोग घंटों बिना ब्रेक लिए लगातार स्क्रीन पर नजर गड़ाए रहते हैं। यह आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब तो इस कोरोना काल में बच्चों को भी घंटों लैपटॉप, मोबाइल पर ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में आंखों की समस्याएं बच्चों से लेकर युवाओं में भी अब पहले से अधिक देखने को मिल रही हैं। जिस तरह से शरीर और दिमाग को आराम चाहिए, ठीक उसी तरह से आंखों को भी रेस्ट की जरूरत होती है। साथ ही डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो आंखों को स्वस्थ रखें। आंखों की रोशनी बढ़े। पोषण मिले। कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स और खाद्य पदार्थों के सेवन से आप लंबी उम्र तक अपनी आंखों को रख सकते हैं स्वस्थ...
1 आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन शहद का सेवन करना चाहिए। शहद एक नेचुरल स्वीटनर है। यह प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, ऐसे में इसे खाने से नुकसान नहीं हो सकता है।
2 नारियल या तिल के तेल से पैरों के तलवों को मालिश करने से आंखों की सेहत के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।
3 प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें। दाल, अंडा खाएं। मूंग दाल का सेवन करें, क्योंकि यह आंखों की रोशनी को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। आयरन आंखों की हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है।
4 आंवला खाने से भी आंखों की सेहत अच्छी बनी रहती है। सुबह आंवले का रस पिएं। आंवले का मुरब्बा खाएं, हर तरीके से आंवले का सेवन आंखों को स्वस्थ रख सकता है।
5 गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) आंखों के लिए हेल्दी (foods to boost eye health) माना गया है। गाजर कच्चा खाएं या जूस बनाकर पिएं। हर तरीके से इसका सेवन आंखों की बीमारियों से बचा सकता है। साथ ही बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी हेल्दी माने गए हैं। पानी में भिगोए हुए बादाम के सेवन से नेत्र ज्योति में वृद्धि होती है।
1 हल्दी कई रोगों से बचा सकती है। इतना ही नहीं हल्दी में मौजूद करक्युमिन तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखता है। हल्दी के सेवन से ड्राई आंखों की समस्या से भी बचाव हो सकता है।
2 त्रिफला आंखों की मांसपेशियों, नसों को मजबूत बनाता है। आखों की रोशनी को सुधारता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। आंखों की बीमारियां जैसे ग्लूकोमा, मायोपिया, कन्जंक्टिवाइटिस, मोतियाबिंद, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से बचा सकता है।
3 केसर का इस्तेमाल आप मीठे पकवानों में कभी-कभार करते हैं, तो इसे अब दो-तीन दिनों के गैप पर इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसमें आयरन होता है, जो शरीर में ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। खून साफ करता है। साथ ही आंखों को भी हेल्दी रखने में केसर कारगर है।