... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 7, 2021 11:06 AM IST
मुंहासों के लिए ढूंढ रहे परफेक्ट आयुर्वेदिक उपचार? न हों परेशान अब एक्सपर्ट का ये नुस्खा देगा क्लीयर स्किन
मौजूदा वक्त में खराब खान-पान हो या फिर बिगड़ी हुई जीवनशैली 15 साल की उम्र में ही किशोरों के मुंहासे आने लगते हैं। मुंहासों की समस्या अधिकतर उन लोगों को होती है जिनकी स्किन ज्यादा ऑयली होती है। ऑयली स्किन पर धूल- मिट्टी, पॉल्यूशन की मार पड़ते ही पिंपल यानि मुंहासे हो जाते हैं। इन जिद्दी पिंपल्स और मुंहासों से होने वाले दाग की वजह से चेहरे की सुंदरता तो बिगड़ती ही है साथ -साथ आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। हालांकि बाजार में बिकने वाले ऐसे ढेरों ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जो मुंहासों के उपचार का दावा करते हैं लेकिन चेहरे पर मौजूद ये पिंपल्स कम होने के बजाए बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जो मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं।
आयुर्वेद की मानें तो कील-मुंहासों को 'युवान-पीड़िका' के रूप में जाना जाता है। चूंकि ज्यादातर लोग अपनी युवावस्था की शुरुआत के दिनों में चेहरे पर मुंहासों की समस्या का सामना करते हैं और इन दिनों में उनके चेहरे पर फुंसी के रूप में ये मुंहासे निकलते हैं और पीड़ा पहुंचाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शरीर में गर्मी बढ़ने या फिर शरीर में गर्मी पैदा करने वाले आहार का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे आते हैं। इसलिए हमें अपनी युवावस्था के दिनों में ऐसे फूड्स से बचना चाहिए, जो शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आयुर्वेदिक नियम, जो मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं।
2 चम्मच लाल मसूर की दाल बारीक पीस लें और इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर एक पतला लेप बना लें। इस लेप को मुंहासों पर लगाएं और रातभर लगा छोड़ दें। सुबह उठें तो हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो डाले। ऐसा हफ्ते भर करने से आपको लाभ देखने को मिलेगा।
10 ग्राम शुद्ध टंकण और शुक्ति पिष्टी लें और दोनों को मिलाकर एक शीशी में भर लें। अब इसमें से थोड़ा सा पाउडर लें और उसमें थोड़ी मात्रा में शहद अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आपको कुछ ही दिनों में कील-मुंहासों पर लगाएं।
चेहरे पर मुंहसों की समस्या से परेशान लोगों को लोध्र की छाल, वचा और धनिया, तीनों 50-50 ग्राम मात्रा में लेकर खूब बारीक पीसकर एक शीशी में भर लेना है। जब भी यूज करना हो तो एक चम्मच चूर्ण को थोड़े से दूध में मिलाकर लेप बना लें और कील-मुंहासों पर लगाएं। आधा घण्टे बाद पानी से धो डालें। ये मिश्रण मुंहासे से होने वाले बैक्टेरिया को नष्ट करता है और मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है।
इस नुस्खे को करने के लिए आप सफेद सरसों, लोध्र छाल, वचा और सेन्धा नमक की 25-25 ग्राम मात्रा को लेकर बारीक चूर्ण बना लें और शीशी में भर लें। एक चम्मच चूर्ण पानी में मिलाकर लेप बना लें और कील-मुंहासोंपर लगाएं। हफ्ते भर इस नुस्खे को आजमाने से आपके चेहरे पर मौजूद मुंहासे गायब हो जाते हैं।
कुष्ठ, वटांकुर, लोध्र छाल, मंजीठ, मसूर दाल, हल्दी और लाल चंदन सभी चीजें बराबर मात्रा में लेकर पीसकर रात को गाय के दूध में मिलाकर चेहरे पर लेप करके सो जाएं। सुबह उठकर हल्के गर्म पानी से चेहरा धोने से कुछ ही दिनों में मुंहासे ठीक होते हैं।