बदलते मौसम में सूखी खांसी से हैं परेशान, इन रामबाण नुस्खे से तुरंत पाएं आराम

अगर आप लंबे समय तक सूखी खांसी से जूझ रहे हैं, तो आज हमको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Ayurvedic Remedies for Dry Cough) बताने जा रहे हैं, जिससे सूखी खांसी झट से खत्म हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 5, 2020 4:57 PM IST

Ayurvedic Remedies for Dry Cough : सूखी खांसी बहुत ही खतरनाक होती है। इसकी वजह से खांसते-खांसते पेट और पसलियों में काफी दर्द होने लगता है। जुकाम और फ्लू के कारण खांस होती है, लेकिन कई लोगों को बदलते मौसम के कारण भी खांसी (Dry Cough) होती है। अगर आप लंबे समय तक सूखी खांसी से जूझ रहे हैं, तो आज हमको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Ayurvedic Remedies for Dry Cough) बताने जा रहे हैं, जिससे सूखी खांसी झट से खत्म हो जाएगी।

सूखी खांसी में रामबाण है शहद (Honey for Dry Cough)

शहद सूखी खांसी के लिए रामबाण (Honey for Dry cough) माना जाता है। इससे ना सिर्फ गले की खराश कम होती है, बल्कि इससे गले का इंफेक्शन भी दूर होता है। अगर आपको सूखी खांसी की समस्या है, तो आधा गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें दो चम्मच शहद डालें। इस पानी को रोजाना पीएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से नमक के पानी से गरारा करें।

पीपल की गांठ

सूखी खांसी (Dry Cough) के लिए पीपल की गांठ भी लाभकारी होती है। इसके लिए आप पीपल के कुछ गांठ लें। इसे अच्छी तरह से पीसें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को रोजाना पानी के साथ खाएं। इससे कुछ ही दिनों में खांसी से छुटकारा मिलेगा।

अदरक और नमक (Ginger and Salt)

अदरक से सूखी खांसी में काफी आराम मिलता है। इसका सेवन करने के लिए अदरक की एक गांठ लें। इसे अच्छी तरह से कूट लें। इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। अब इस अदरक को दाढ़ के नीचे दबा लें। इसका रस धीरे-धीरे आपके मुंह में जाएगा। इसे कम से कम 5 मिनट तक दाढ़ में दबाए रखें। पांच मिनट के बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें।

मुलेठी के पानी से लें भाप (Steam Liquorice)

सूखी खांसी में मुलेठी की चाय पीने से काफी आराम मिलता है। मुलेठी की चाय बनाने के लिए एक दो बड़ी मुलैठी की सूखी जड़ लें। इसे एक मग पानी में डालकर उबालें। अब  इसके भाप को 10-15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगने दें। दिन में दो बार ऐसा करने से सूखी खांसी ठीक हो जाएगी।

हल्दी वाला दूध (Turmeric milk)

हल्दी वाला दूध कई बीमारियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे कई कफ, खांसी से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालें। इसके साथ ही रोजाना गर्म पानी का भाल लें। इससे सूखी खांसी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।

प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों को हो सकता है नुकसान, कोरोना वायरस की लड़ाई में नहीं है 'सिल्वर बुलेट'

लॉकडाउन में जब करें फ्रीज़र में खाना स्टोर, तो फॉलो करें ये टिप्स

खीरे के साथ कभी ना करें इस चीज का सेवन, जानें इसके कई फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source