Cholesterol को नस से खींचकर निकाल देगा इन दो चीजों का रस, बहुत कम लोगों को पता है ये Ayurvedic नुस्खा

Cholesterol ayurvedic treatment: शरीर के एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस खास आयुर्वेदिक नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें किन दो चीजों के रस का सेवन करने से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 18, 2023 6:09 PM IST

Bad cholesterol Ayurveda Treatment: कोलेस्ट्रॉल इस दुनिया के लिए एक बड़े खतरे के रूप में उभर रहा है। कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसे अगर समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है और इसमें हार्ट से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियां भी शामिल है। कोलेस्ट्रॉल का कोई जड़ से इलाज नहीं है, लेकिन इसे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कंट्रोल करके रखा जा सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बताई गई हैं, जिनकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol treatment in ayurveda) को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें बताई गई दो चीजों से निकले रस की मदद से शरीर बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस खास आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में।

कोलेस्ट्रॉल के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा (Cholesterol ayurvedic remedy)

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कई आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं, जिनमें से एक है आंवले और अदरक का नुस्खा। आंवले और अदरक के रस को निकालकर इनके रस को मिलाकर सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। यह सिर्फ आयुर्वेद में ही नहीं बल्कि मॉडर्न साइंस में भी इनके रस के प्रभाव को माना है। एक अध्ययन के अनुसार आंवले के रस में कई ऐसे तत्व पाए गए जो एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। अदरक पर किए गए कुछ अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने के लिए अदरक काफी फायदेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल (How to use Amla and Ginger for cholesterol)

शरीर में बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आंवले और अदरक के जूस का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसका सेवन करने की विधि कुछ इस प्रकार है -

  • 2 मध्यम आकार के आंवले और उसी आकार का एक टुकड़ा अदरक ले लीजिए
  • आंवले व अदरक दोनों को छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में डालें
  • साथ ही ग्राइंडर मशीन में आधा गिलास पानी डालें और अच्छे से पीस लें
  • अब मिश्रण को कपड़े या छलनी की मदद से छान लें और इसका सेवन करें

यह रस पीने में आपको तीखा या खट्टा लग सकता है और इसके स्वाद को कम करने के लिए आप पानी की जगह संतरे या अनार के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही थोड़ा सा नमक भी मिलाया जा सकता है, ताकि आंवले के खट्टेपन को कुछ हद तक कम किया जा सके।

आंवले व अदरक का रस कब पिएं

वैसे तो ये दोनों रस पूरी तरह से नेचुरल हैं और इनका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन कुछ आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आंवले व अदरक के रस के मिश्रण का सेवन सुबह के समय ही करना चाहिए। इसके अलावा आप इसका सेवन दोपहर में खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद में भी कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source