
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 3, 2023 5:50 PM IST
Ayurvedic tips for white teeth: कहते हैं कि सुंदरता हमेशा शरीर के अंदर से आती है। जितना ज्यादा हम स्किन और बालों की सफाई का ध्यान देते हैं उतना ही ज्यादा शरीर के अंदर की सफाई का होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे ही जरूरी है दांतों की सफाई का ध्यान रखना। क्योंकि अगर पर्याप्त सफाई न रख पाने या फिर मुंह से जुड़ी किसी बीमारी के कारण दांतों में पीलापन आ गया है, तो उससे आपकी बाहर की सुंदरता भी प्रभावित हो जाती है। हालांकि, दांतों में पीलापन किसी भी कारण आया हो, लेकिन घर पर ही कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपनाए जा सकते हैं, जिनकी मदद से दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर करने में मदद मिलती है। (How to get white teeth)
दांतों के पीलेपन को नेचुरली दूर करने के लिए नीम या बबूल की दातून की जा सकती है, जिसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करते हैं। इसिलए रोजाना सुबह बबूल या नीम से दातून करने पर न सिर्फ दांत मजबूत होते हैं, बल्कि पीलापन भी दूर होता है।
अगर आफको भी एक सुंदर मुस्कान चाहिए तो तिल के तेल से कुल्ला करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तेल के कुल्ले को ऑयल पुलिंग भी कहा जाता है। हालांकि, ऑयल पुलिंग करने से पहले गुनगुने पानी से अच्छे से कुल्ला कर लेना चाहिए। गुनगुने पानी से कुल्ला करने के बाद ऑयल पुलिंग करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
लोंग को दाड़ में दर्द को दूर करन के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन साथ ही साथ इसका इस्तेमाल अन्य सस्याओं के लिए भी किया जा सकता है, जिसमें दांतो का पीलापन भी शामिल है। लौंग को अच्छे से पीसकर उसका पाउडर बना लें और रोजाना सुबह व शाम के समय दंतमंजन करें।
सुबह के समय फलों का सेवन करना भी दांतों का पीलापन दूर करने का एक नेचुरल तरीका है। रोजाना सुबह के समय सेब या अमरूद जैसे फल को बिना काटे ही दांतों को चीर-चीर कर खाएं। फलों में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनका सेवन करना दांतों के पीलेपन को दूर करने में मद करता है।
रोजाना सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उस से कुल्ला करें। एक घूंट पानी की लें और उंगली के साथ अच्छे से सफाई करें। हालांकि, नमक पानी से कुल्ला करने के बाद साफ पानी से भी एक बार कुल्ला कर लेना चाहिए, ताकि नमक का पानी मसूड़ों या दांतों के जड़ों में न रह पाए।