Ayurvedic Remedies For Liver Detox: लिवर से जुड़ी बीमारियां और फैटी लिवर (Fatty Liver) जैसी समस्याएं आजकल काफी कॉमन हो गयी हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खान-पान, कोलेस्ट्रॉल और फैट से भरी चीजें खाने की आदत, स्ट्रेस (stress) और शरीर में में लगातार बढ़ते केमिकल्स और टॉक्सिंस के स्तर के कारण लिवर की सेहत प्रभावित होती है और इसकी वजह से लिवर में सूजन (Inflamed liver) जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। फैटी लिवर जैसी परेशानियां आगे चलकर लिवर सिरोसिस ( liver Cirrhosis)और लिवर फेलियर (liver failure) जैसी स्थितियों का कारण बन सकती हैं।
लिवर डैमेज को रिकवर करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद में जिन जड़ी-बूटियों, फूड्स और मसालों को लिवर के लिए फायदेमंद बताया गया है उनसे तैयार होने वाले चूर्ण, काढ़ा और हर्बल टी (herbal tea) जैसे उपायों से लिवर की हेल्थ में सुधार (Ayurvedic Remedies For Liver Health) किया जा सकता है। लिवर की सफाई करने और लिवर को बीमारियों से बचाने के लिए आसानी सी तैयार होने वाली एक ऐसी ही हर्बल चाय की रेसिपी पढ़ें यहां।
फैटी लिवर डिजिज के कारण (Causes Of Fatty Liver Disease)
फैटी लिवर डिजिज के लक्षण (Symptoms Of Fatty Liver Disease)
लिवर में सूजन बढ़ने या फैटी लिवर के कोई विशेष लक्षण नहीं दिखायी देते । इसीलिए, इस बीमारी का पता लगने में काफी देर भी हो सकती है। हालांकि, लिवर का आकार बढ़ने या लिवर में सूजन होने पर ये समस्याएं बढ़ सकती हैं-
लिवर की सूजन कम करने वाली हर्बल टी की रेसिपी (Herbal Tea For Fatty Liver in Hindi)
किसी बर्तन में एक गिलास पानी उबलने के लिए रखें।
इस पानी में आधा चम्मच कूटी हुई अदरक (Ginger), आधा चम्मच मेथी दाने (Methi seeds), चुटकीभर हल्दी पाउडर (Turmeric powder) और 4-5 पुदीने की पत्तियां (Mint leaves) डाल दें और मिश्रण को 5-100 मिनट उबलने दें।
पानी को तब तक उबालना है जब तक मिश्रण पककर गाढ़ा हो जाए और आधा हो जाए।
अब, मिश्रण को आंच से उतारें और इसमें आधा नींबू निचोड़ें फिर, इसे छान लें और पीएं।
मेथी-पुदीने की चाय पीने के फायदे (Benefits of drinking Methi-Mint herbal tea)
हल्दी, मेथी, अदरक और पुदीना ऐसी हर्ब्स हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में जमा फैट को पिघलाने का काम करती हैं। इन इंग्रीडिएंट्स से बनी चाय को पीने से इस तरह के फायदे हो सकते हैं-
लिवर में जमा गंदगी और फैट (Fat burning) को बाहर निकालने में मदद होती है।
यह चाय लिवर में सेल्स को डैमेज से बचाकर उन्हें मजबूत बनाती है।
अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल (Gingerols) नामक तत्व लिवर की सूजन को कम करा है।
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) होते हैं जो लिवर को स्वस्थ बनाते हैं।
हल्दी में मौजूद तत्व फैट बर्न करते हैं और लिवर की सूजन (Herbs to reduce Liver inflammation) भी कम करते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.