पीरियड्स रहता है अनियमित आज से ही आजमाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

कुछ महिलाओं को पीरियड्स में दर्द की भी समस्या रहती है। लेकिन आयुर्वेद और घरेलू उपायों के द्वारा पीरियड्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आपका भी पीरियड हमेशा अनियमित रहता है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर देखना चाहिये।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : May 25, 2019 6:37 PM IST

पीरियड्स नियमित करने के घरेलू उपचार के बार में आप हमेशा सर्च करती हैं. आप भी कभी-कभी सोचती हैं कि क्या सच में पीरियड्स के लिए घरेलू उपाय कारगर होते हैं? महिलाओं में पिरियड्स को लेकर हर महीने परेशानी बनी रहती है। कभी आगे तो कभी पीछे आता है। पीरियड्स नियमित न होने की वजह से महिलाओं में कई तरह की परेशानी भी होती है।

कुछ महिलाओं को पीरियड्स में दर्द की भी समस्या रहती है। लेकिन आयुर्वेद और घरेलू उपायों के द्वारा पीरियड्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आपका भी पीरियड हमेशा अनियमित रहता है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर देखना चाहिये।

घरेलू उपयों की एक खास बात यह होती है कि इनसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। अगर आप इनका उपयोग करते हैं तो आपको फायदा ही होता है। अनियमित पीरियड्स के लिए कुछ खास तरह के घरेलू उपय अपनाएं जा सकते हैं। आइए जानते हैं पीरिड्स को नियमित करने वाले कुछ खास घरेलू उपायों के बारे में ......

पपीता और पीरियड्स का घरेलू उपचार 

अगर आपका हमेशा पीरियड अनियमित रहता है तो डाइट में कच्चे पपीते को शामिल करना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से शरीर को पर्याप्त फाइबर के साथ ब्लड फ्लो को तेज किया जा सकता है।

पीरियड्स नियमित करने में धनिया का सेवन 

साबूत धनिया का सेवन पीरियड्स की कई समस्याओं को ठीक करता है। एक चम्मच धनिया को दो कप पानी में उबालकर ठीक से छाने लें। छानने के बाद जो पानी निकले उसे पीना चाहिए। अगर आपको पीरियड्स में दर्द की समस्या है तो इस पानी को पीने से समस्या ठीक होने लगती है।

करेंगी ये 7 काम, तो पीरियड्स के दौरान बढ़ सकता है दर्द।

Home Remedies for Periods pain पीरियड्स का घरेलू उपचार

छाछ और दही का सेवन 

अगर आपको पीरियड में किसी तरह की परेशानी रहती है तो आपको छाछ और दही का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने का यह सबसे कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। छाछ में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व भी पाये जाते हैं।

गुड़ को डाइट में करें शामिल 

अगर आपको अनियमित पीरियड्स की परेशानी है तो आपको अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करना चाहिए। गुड़ में मिनरल्स पाये जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ती करता और खून की कमी को ठीक करता है।

जीरा है रामबाण घरेलू उपाय 

अगर आपको पीरियड में हर महीने परेशानी होती है तो आपको जीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। दो चम्मच जीरा रात में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसके पानी को छानकर पी लें। शरीर में इससे ब्लड फ्लो ठीक होता है और पीरियड्स भी नियमित होता है।

पीरियड की परेशानी ठीक करता है एलोवेरा 

एलोवेरा जेल निकालकर उसमें शहद मिलाकर पीने से पीरियड की परेशानी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। एलोवेरा जेल के सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

पीरयड की परेशानी दूर करता है हल्दी 

हल्दी का उपयोग भारत के आयुर्वेद में एंटीबायोटिक की तरह किया जाता है। हल्दी के सेवन से पीरियड की कई परेशानी ठीक होती है। अगर पीरियड में दर्द रहता है तो हल्दी का सेवन दूध के साथ करना फायदेमंदर होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source