खाली पेट बनी गैस को कैसे दूर करें? 5 नुस्खों से मिलेगा आपके पेट को आराम और गैस होगी आसानी से पास

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको खाली पेट भी गैस बनने की शिकायत हुई हो? हम आपको ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको खाली पेट बनी गैस को दूर करने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 8, 2022 7:35 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि हमें पूरा दिन भूख नहीं लगती या फिर आप पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते हैं लेकिन फिर भी पेट में गैस बनने लगती है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको खाली पेट भी गैस बनने की शिकायत हुई हो? ये परेशानी बिल्कुल आम है और किसी को भी हो सकती है। भले ही आपको गैस किसी भी कारण से बनी हो लेकिन गैस को कम करने के लिए हर बार दवा का सेवन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप आयुर्वेद में यकीन रखते हैं तो आपके लिए इस परेशानी का हल हमारे पास है। जी हां, हम आपको ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको खाली पेट बनी गैस को दूर करने का काम करता है।

खाली पेट गैस को खत्म करने के उपाय

1-तुलसी की पत्तियां चबाएं

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में लगा होता है और इस पौधे को हिंदू धर्म में अलग मान्यता प्राप्त है। अगर आपको खाली पेट गैस की परेशानी हो रही है तो आप तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। तुलसी का पत्तियां हमारे पेट को बलगम बनाने में मदद करती है, जो गैस की परेशानी को कम करने में मदद करती है। पेट में बन रहा एसिड भी तुलसी की पत्तियों को चबाने से कम हो सकता है।

2-गर्म पानी पिएं

हम सभी जानते हैं कि गर्म पानी वजन कम करने में मदद कर सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी आपके पेट में बन रही गैस को भी खत्म करने का काम कर सकता है। दरअसल गर्म पानी पेट की लाइनिंग में जाकर एसिड को बाहर निकालने का काम करता है और एसिड रिफलक्स की स्थिति को खत्म करता है। आप सुबह खाली पेट इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

3-गुड़ चबाएं

गुड़ में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपकी आंतों को भी साफ रखने में मदद करता है। गुड़ खाने से न सिर्फ गैस को बाहर निकालने में मदद मिलती है बल्कि पेट फूलने की परेशानी भी कम होती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो आप गुड़ खा सकते हैं, जो आपकी हर परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

4-छाछ पिएं

अगर आपको पेट ठीक रखना है तो छाछ आपके लिए बेस्ट है क्योंकि ये एसिडिटी को खत्म करने का काम करती है। छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। ये आपको गैस की स्थिति में आराम पहुंचाने में मदद करता है।

5-सौंफ के बीज

सौंफ के बीज आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दरअसल सौंफ में मौजूद तत्व आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करते हैं और गैस पास करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं सौंफ आपके खराब पेट को ठीक करने में मदद कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source