Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for sleeplessness and insomnia: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नींद की अहमियत बहुत अधिक है क्योंकि, दिनभर की थकान के बाद जब 7-8 घंटे की नींद मिले तो सारी थकान दूर हो जाती है और अगले दिन व्यक्ति एनर्जेटिक महसूस करता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि थकान होने के बाद भी लोगों को नींद नहीं आती और बहुत कोशिश करने के बाद भी ठीक तरीके सो नहीं पाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। नींद की कमी के कारण लोगों के दिमाग और शरीर को आराम नहीं मिल पाता और वे परेशान-से, थके हुए और सुस्त नजर आते हैं। कम नींद की वजह से लोगों के सुस्ती, कमजोरी, आलस और बेचैनी सी महसूस होती है। (Side effects of sleeplessness and insomnia on health)
आजकल की लाइफस्टाइल में अनिंद्रा या नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन गयी है। इसकी वजह से लोगों की ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण सिरदर्द, डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं और फोकस में कमी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिन लोगों को रात में ठीक तरीके से ना सो पाने की समस्या है वे आराम और अच्छी नींद के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। अच्छी नींद सोने के लिए कई आयुर्वेदिक औषधियों (ayurvedic herbs to sleep related problems), मसालों, इसेंशियल ऑयल्स और घर में इस्तेमाल की जाने वाली साधारण चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है उससे कई तरह के फायदे स्वास्थ्य को भी हो सकते हैं। (Home remedies for sleeplessness and insomnia in Hindi)
जिन लोगों को रात में अच्छी तरह सो पाने में दिक्कत आती है वे रात में सोने से पहले अपने पैरों में सरसों के तेल लगाएं और मसाज करें। तलवों की मसाज करने से तनाव कम होता और इससे दिमाग को सूकून मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
रात में सोने से पहले अश्वगंधा पाउडरको गर्म दूध या पानी के साथ पीने से भी तनाव कम होता है और इससे अच्छी नींद आती है। (Ashwagandha for better sleep)
दिमाग को आराम देने के लिए कैमोमाइल टी (chamomile tea health benefits) का सेवन अच्छा माना जाता है। कैमोमाइल के फूलों से बनी चाय पीने से कैमोमाइल में एपिजेनिन नाम का कम्पाउंड पाया जाता है जो नींद से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाता है।
हल्का गुनगुना दूध पीने से ब्रेन को आराम मिलता है और यह अच्छी नींद भी दिलाता है। लेकिन, जिन लोगों को बहुत अधिक थकान के कारण नींद न आने की समस्या होती है तो ऐसे में आप गुनगुने दूध में आधा या एक चम्मच शहद (lukewarm milk with honey) मिलाएं और इसे पीएं। शहद वाले दूध को पीने से आपको अनिद्रा की समस्या से आराम मिलता है। (home remedies for treating insomnia)