सुबह नाश्ते के साथ सौंफ का दूध पीने से कम होता है हड्डियों का दर्द, होते हैं ये 3 फायदे

Saunf wala dhoodh peene ke fayde: रोजाना दूध में सौंफ मिलाकर पीने से आपकी हेल्थ पर कई पॉजिटिव प्रभाव पड़ते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 11, 2024 8:36 PM IST

Milk With Fennel Seeds: सौंफ का मीठा स्वाद और खूश्बूदार फ्लेवर इसकी पहचान है। खाने के बाद थोड़ी-सी सौंफ चबाने से (chewing fennel seeds after meal) जहां खाना हजम करने में आसानी होती है वहीं, यह एक अच्छे माउथ फ्रेशनर (Natural mouth freshener) की तरह आपके मुंह की दुर्गंध की समस्या (Bad breath problem) को भी कम कर देता है। इसीलिए, कई तरह की सब्जियों में भी सौंफ का तड़का लगाया जाता है और कुछ मिठाइयों में भी सौंफ के बीज फ्लेवर के लिए मिलाए जाते हैं। इसी तरह कुछ लोग सुबह सौंफ नाश्ते के साथ सौंफ का दूध (Saunf ka dhoodh) पीते हैं। सर्दियों में सौंफ वाला दूध पीना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है। आइए जानें सौंफ वाले दूध को पीने के फायदे (Saunf ka dhoodh peene ke ayde) और घर पर सौंफ वाला दूध बनाने का तरीका। (recipe of fennel seeds milk in hindi)

सौंफ वाला दूध पीने से क्या फायदे हो सकते हैं? (Reasons drinking Milk with fennel seeds is beneficial for health)

डाइजेशन होता है बूस्ट (Improves digestion)

जैसा कि सर्दियों के मौसम में लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं (digestion related problems) अधिक होती है और पेट भारी-भारी-सा लगता है ऐसे में सौंफ का दूध पीना चाहिए। सौंफ में पाए जाने वाले इसेंशियल ऑयल आपकी पाचन शक्ति बढ़ाते हैं जिससे पेट फूलने और कॉन्स्टिपेशन constipation home remedies) जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। वहीं, पेट में उठनेवाले क्रैम्प्स और दर्द जैसी समस्याओं से भी आपको जल्दी-से आराम मिल पाता है।

वेट लॉस में मददगार (Helpful in weight loss)

सौंफ में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। फाइबर आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है और साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत करता है। इन दोनों ही तरीकों से आपका कैलोरी बर्न करना आसान हो जाता है। वहीं, सौंफ क्रेविंग्स कम करने में भी कारगर है। जब आप सौंफ वाला दूध पीते हैं तो आपकी क्रेविंग कम होती है और आपको ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। इस तरह आपको ओवरइटिंग से मोटापा बढ़ने का डर भी नहीं रहता और मेटाबॉलिज्म तेज होने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है।

हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाए (Improves hemoglobin level in blood)

दूध में सौंफ मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है और एनिमिया जैसी बीमारियों से आराम मिलता है।

हड्डियां बनती हैं स्ट्रॉन्ग ( Good for bone health)

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा फॉस्फोरस भी होता है। ये सारे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों में दर्द जैसी परेशानियों से आराम भी दिलाते हैं।

ऐसे बनाएं सौंफ का दूध (How to make Saunf wala dhoodh at home)

  • एक गिलास दूध में आधा गिलास पानी मिलाएं और इसे पकाने के लिए रखें।
  • जब दूध उबलने लगे तो इसमें एक चम्मच सौंफ के बीज (fennel seeds) डाल दें।
  • 10 मिनट तक इसे अच्छी तरह पकाएं।
  • फिर, इस दूध को थोड़ी देर ठंडा होने दें और उसके बाद पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source