
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 11, 2020 1:26 PM IST
अंडरआर्म के पिंपल्स और ब्लैकहेड्स को सही करेंगी ये 3 नेचुरल रेमेडी, नहीं पड़ेगी ट्रीटमेंट की जरूरत
पिंपल्स या ब्लैकहेड्स ऐसी चीजें हैं जो स्किन में कहीं पर भी हो सकती हैं। चेहरे पर तो अमूमन पिंपल्स देखे जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अंडरआर्म में भी पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। वैसे तो इनके लिए इलाज भी उपलब्ध है और मार्किट में कई तरह की क्रीम और प्रॉडक्ट भी उपलब्ध हैं। लेकिन ये क्रीम अक्सर बगलों में रैशेज, दर्द और जलन का कारण बनती हैं। इसलिए आमतौर पर लोग इन्हें अवॉइड करते हैं और अंडरआर्म के ब्लैकहेड्स को ऐसे ही रहने देते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म के ब्लैकहेड्स के साथ ही कालेपन से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं तरीके-
अंडरआर्म के ब्लैकहेड्स के लिए ग्रीन टी से बेहतर शायद कुछ नहीं होगा। लेकिन आपको ग्रीन टी को सीधे इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि एक मिश्रण बनाना है। इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग, आधा कप पानी और कुछ बूंदें नींबू के रस की चाहिए। अब आधा कप पानी को किसी बर्तन में गर्म करें और इसमें नींबू के रस की डाल दें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो कॉटन बॉल को इसमें डालकर 5 मिनट तक अपने अंडरआर्म पर मालिश करें। फिर किसी सूखे सूती कपड़े या टीश्यू पेपर से पोछ दें। एक दिन में 3 बार इस तरीके को अपनाया जा सकता है।
एलोवेरा में सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होता है, जो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया और पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है। कई स्टडी में साफ हो चुका है कि सैलिसिलिक एसिड मुँहासे और फुंसियों को कम करने में बहुत कारगार है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल चाहिए। अब पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म में लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो दें। अब किसी सूती कपड़े या टीश्यू से पोछ दें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को 2 बार लगाएं। आप इस पेस्ट को रोज भी लगा सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर (ACV) कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगार है जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। यह पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन को दबाने और अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने में भी मदद करता है क्योंकि ACV में स्यूसिनिक एसिड होता है जो पिंपल्स के धब्बों को भी सही करता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर चाहिए। अब पेस्ट बनाने के लिए इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर अंडरआर्म में हल्के हाथों से मालिश करें। फिर इसे करीब 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब धोने के बाद पोछ लें। बेहतर परिणाम के लिए आप इस तरीके को हफ्ते में 3 से 4 बार अपना सकते हैं।