इस पेड़ की छाल को मात्र घोलकर पीने से ही शरीर से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, ऐसे करें इस्तेमाल

Tree bark benefits: शरीर की कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज करने के लिए साधारण से पेड़ की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है और ऐसे ही एक पेड़ के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 1, 2024 7:11 PM IST

आजकल लोगों का खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट हैबिट्स के कारण शरीर में कई तरह की अलग-अलग बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर व्यक्ति किसी न किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं और यहां तक कि कुछ लोगों को तो एक साथ कई बीमारियां हो जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां हैं, जिनका जड़ से कोई इलाज भी नहीं है और जीवनभर दवाएं खाकर ही इन बीमारियों को कंट्रोल रखा जा सकता है। यह भी सच है कि लंबे समय तक ली जाने वाली दवा का कोई न कोई साइड इफेक्ट भी होता है, जिसका जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी है। अर्जुन पेड़ की छाल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है और इसके सही इस्तेमाल से कई बीमारियां होने के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही जिन लोगों को पहले से ही इनमें से कोई बीमारी है, तो अर्जुन की छाल की मदद से इन्हें कंट्रोल करके रखा जा सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद

अर्जुन की छाल को हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए एक वरदान माना गया है। खासतौर पर डायबिटीज के जिन मरीजों का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा हुआ है, उन्हें रोज सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर एक कप सेवन करना चाहिए। हालांकि, इसके साथ-साथ दवाओं का सेवन भी बंद नहीं करना चाहिए और साथ ही नियमित रूप से ग्लूकोमीटर से अपना ब्लड शुगर लेवल जांच करते रहना चाहिए।

खराब कोलेस्ट्रॉल निकालने में मदद

शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। इनमें से जो बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, वह हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी कई जानलेवाल बीमारियां पैदा कर सकता है। अर्जुन की छाल को रातभर पानी में रखें और सुबह उसे पानी में निचोड़ लें और छानकर आधा गिलास खाना खाने से पहले इसका सेवन करें।

हार्ट डिजीज को कम करे

हृदय से जुड़ी कई बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अर्जुन की छाल में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं और साथ ही साथ कई तरह की बीमारियां होने के खतरे को कम करते हैं। हार्ट के मरीजों के लिए इस काढ़े का सेवन करना काफई अच्छा माना गया है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों ही स्थितियों को कंट्रोल करने में अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन की छाल में खास तरह का ऐसा ही एक तत्व पाया जाता है, जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उनके लिए अर्जुन पेड़ की छाल से बने काढ़े का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

त्वचा रोगों के लिए अर्जुन की छाल

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को स्किन एलर्जी हो गई है, तो अर्जुन पेड़ की छाल का लेप बनाकर एलर्जी वाले हिस्से पर लगाया जा सकता है। साथ ही त्वचा में इन्फेक्शन जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन से जुड़ी अन्य कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source