Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करेगा अर्जुन की छाल का पाउडर, इस तरह से करें सेवन

Arjun Bark Benefits for High Cholesterol in Hindi: अर्जुन की छाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करती है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करेगा अर्जुन की छाल का पाउडर, इस तरह से करें सेवन

Written by Anju Rawat |Published : February 22, 2025 10:26 AM IST

Arjun ki Chaal Benefits for Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं में पाया जाता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लिवर में होता है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दवाइयों का सेवन जरूरी है। लेकिन, आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में असरदार होती है। आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अर्जुन की छाल का ही उपयोग किया जाता है। आइए, जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें?

कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल?

अर्जुन की छाल हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आप अर्जुन की छाल (Arjuna bark powder) का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रितकरती है। अर्जुन की छाल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप रोज अर्जुन की छाल का सेवन करेंगे, तो इससे नसों में जमा सारा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाएगा।

हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?

आप अर्जुन की छाल का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • आप अर्जुन की छाल का सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अर्जुन की छाल का काढ़े के रूप में ले सकते हैं। 
  • आप अर्जुन की छाल को दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
  • आप अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।