Appendix Infection Symptoms: अपेंडिक्स में इंफेक्शन का कारण बन सकती है पुरानी कब्ज, इन आयुर्वेदिक तरीकों से रखें अपेंडिक्स को सही

आजकल अपेंडिक्स में संक्रमण (Infection In Appendix) होना आम बात है। अपेंडिक्स (Appendix) हमारे पेट में आंत के बीच का हिस्सा होता है, जिसे अपेंडिसाइटिस भी कहते है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 4, 2021 5:31 PM IST

सही डाइट न लेना, एक्सरसाइज की कमी, नींद पूरी न होना और तनाव आदि के कारण लोगों में कई ऐसी बीमारियां आम हो गई हैं जो पहले नहीं होती थी। अपेंडिक्स में संक्रमण (Infection In Appendix) होना भी इन्हीं में से एक है। दरअसल अपेंडिक्स (Appendix) हमारे पेट में आंत के बीच का हिस्सा होता है, जिसे अपेंडिसाइटिस भी कहते है। अपेंडिक्स पेट के दायीं तरफ नीचे की और होती है, अगर इसमें किसी तरह का संक्रमण हो जाए तो पेट में दर्द के साथ सूजन भी हो सकती है।

अपेंडिक्स से हुए सूजन और संक्रमण को ही अपेन्डिसाइटिस (Appendicitis) भी कहते हैं जो मल(Stool) और बाहरी चीजों के इकठ्ठा हो जाने के कारण होता है। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो इनके आस पास वाले हिस्सों से मवाद निकलने लगता है जिससे आगे चलकर आपकी जान भी जा सकती है। अपेन्डिसाइटिस एक ऐसी स्थिति है जब मल, बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक विदेशी कणों के संचय की वजह से अपेंडिक्स में सूजन हो जाती है। इस वजह से पेट के बीच में दर्द होता है और राइट साइड चला जाता है। आइए जानते हैं अपेंडिक्स में संक्रमण के लक्षण और इलाज व बचाव के तरीके।

कितना खतरनाक है अपेंडिक्स में संक्रमण होना?

अपेंडिक्स में संक्रमण होना एक घातक स्थिति है। अगर मरीज ने इस ​चीज को गंभीरता से नहीं लिया और तुरंत इसका इलाज नहीं कराया तो उसकी मौत भी हो सकती है। अपेंडिक्स के अंदर संक्रामक सामग्री पेट की गुहा में जा सकती है जिससे पेरिटोनियम में सूजन हो सकती है। ऐसे मामले में अपेंडिक्स को हटाना पड़ सकता है।

अपेंडिक्स में इंफेक्शन होने के लक्षण

1. बार बार कब्ज होना, गैस बनना या पेट में दर्द होना अपेंडिक्स में समस्या होने का सबसे पहला लक्षण है।

2. भूख की कमी या कुछ भी खाने का मन न करना और भी अपेन्डिसाइटिस के लक्षण हैं।

3. जब इस अंग में किसी तरह का संक्रमण होता है या समस्या होती है तो उल्टियां भी हो सकती हैं। अपेन्डिसाइटिस के काफी लक्षण पेट के फ्लू से मिलते जुलते होते हैं।

4. ब्लोटिंग, पेट में चुभन या पेट फूलना भी अपेंडिक्स में इंफेक्शन होने का एक लक्षण है।

5. पेट में मरोड़ महसूस हो रही है तो यह साफ़ तौर पर दर्शाता है कि आप अपेन्डिसाइटिस के शिकार हैं।

6. चूंकि अपेन्डिसाइटिस पेट से जुड़ी एक बीमारी है इसलिये आपको कब्ज़ या डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

appendix pain

अपेंडिक्स में संक्रमण का इलाज क्या है?

अपेन्डिसाइटिस का उपचार सर्जरी है जिसके जरिए अपेंडिक्स को हटाया जाता है। लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं का भी इसके इलाज में अहम रोल होता है। सर्जरी से पहले इन्फेक्शन को रोकने के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाएं दी जा सकती हैं। ऐपन्डेक्टमी के बाद दर्द से राहत के लिए पेनकिलर भी दी जा सकती हैं।

अपेंडिक्स को सही करने के आयुर्वेदिक तरीके

1. एक ग्लास पानी में करीब 2 चम्मच मेथी दाना उबालें और इसे पिएं। इस नुस्खे से अपेंडिक्स का दर्द दूर होता है और सूजन भी कम होती है।

2. जहां पर अपेंडिक्स होता है वहां पर राई के पेस्ट से मालिश करने से भी आराम मिलता है। जब आप इस लेप को पेट पर लगाएं तो 40 से 45 मिनट में धो दें।

3. आधा ग्राम गूगल को गुड के साथ लेने से भी आराम मिलता है।

4. इमली के बीजों का लेप भी काफी असरकारी होता है। इसे लेप से दर्द और सूजन दोनों कम होती हैं और पेट फूलने से भी राहत मिलती है।

5. शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ने में विटामिन सी काफी मदद करता है, इसके लिए थोड़ा शहद ले और इसमें 1 नींबू निचोड़ कर इसका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source