
Also Read
Onion Garlic Peels Health Benefits: सब्जियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसीलिए, रोजमर्रा के हर मील में ताजी और सीजनल सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। सब्जियों के गुण उनके छिलकों में भी पाए जाते हैं इसीलिए, गाजर, मूली, लौकी और यहां तक कि हरी मटर के छिलकों का भी इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किचन में किया जाता है और इससे परांठे, चटनी और करी बनायी जाती हैं। लेकिन, शायद यह जानकर आपको हैरानी हो कि प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों के सूखे छिलकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्याज और लहसुन का प्रयोग लगभग हर दूसरी डिश में होती है लेकिन इसके सूखे छिलकों को फेंक दिया जाता है। लेकिन, इन छिलकों में विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन ए, विटामिन ई और फ्लेवेनोइड्स पाए जाते हैं। जिनके चलते इनका प्रयोग करने से कई प्रकार की समस्याओं से आराम मिल सकता है। आइए जानें कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में। (Health Benefits Of Onion Skin and Garlic Peels In Hindi)

एंटी-फंगल तत्वों से भरपूर होने के कारण प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल खुजली, एक्ज़िमा और एथलीट फुट (Athlete Foot) जैसी कई स्किन से जुड़ी समस्याओं के घरेलू इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। प्याज और लहसुन के सूखे छिलकों को उबालकर नहाने के पानी में मिलाएं या इस पानी से त्वचा को साफ करें। इससे स्किन प्रॉब्लम्स कम हो सकती हैं।

ठीक तरीके से सो ना पाने की समस्या से परेशान लोगों को प्याज और लहसुन के छिलकों की चाय पीने से फायदा मिल सकता है। दरअसल, इन छिलकों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस कम करते हैं और नींद बढ़ाते हैं। सोने से कुछ समय पहले लहसुन और प्याज के छिलकों को पानी के साथ उबालकर उसकी चाय बना लें और इसका सेवन कर सकते हैं। इससे नींद न आने की परेशानी कम होगी।
मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए प्याज के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। जिन लोगों को बार-बार मसल्स पेन की समस्या हो वे प्याज के सूखे छिलकों को पानी के साथ उबाल कर काढ़े की तरह पी सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)
यह भी पढ़ें-
क्या हैं फूलगोभी के चावल जिन्हें खाकर आदित्य नारायण ने किया 6 किलो वेट लॉस, पढ़े इसे बनाने का तरीका
क्या आपको भी लगता है कि प्लांट बेस्ड डाइट से नहीं मिल सकता प्रोटीन,जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय