Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Amla and Mishri Combination : आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन करने से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है। अगर आप नियमित रूप से आंवला और मिश्री का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही आंवला और मिश्री का मिश्रण आंखों की रोशनी, एनीमिया, पाचन संबंधी परेशानी इत्यादि को दूर कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में आंवला और मिश्री से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं आंवला और मिश्री से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह पेट में कीड़े की परेशानी को कम करने के साथ-साथ वजन को घटाने में भी प्रभावी होता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-
आंवला और मिश्री का अगर आप एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का वजन तेजी से कम होगा। दरअसल, आंवला में एथेनॉलिक नामक यौगिक होता है, जो आपके फैट को तेजी से बर्न कर सकता है। इसके अलावा आंवला में अतिरिक्त फैट को बर्न करने का गुण होता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। इससे आपके चयापचय को बढ़ावा मिलता है।
बच्चों को अक्सर पेट में कीड़े की परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आप उन्हें आंवला और मिश्री का सेवन करा सकते हैं। आंवला और मिश्री के सेवन से पेट में कीड़े की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप आंवला और मिश्री में थोड़ा सा नीम का रस मिक्स कर सकते हैं। इससे पेट का कीड़ा तुरंत भाग जाएगा।
आंवला और मिश्री का मिश्रण इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है। इसमें संक्रमण को भगाने का गुण होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और जिंक काफी अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकता है। इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।
आंवला और मिश्री को मिलाकर खाने से आपकी एनीमिया से संबंधित समस्या दूर हो सकती है। यह आपके हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है। दरअसल आंवला और मिश्री दोनों में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की समस्या में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह अंदर से आपको मजबूत बनाता है।
कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद काफी लो फील होता है। ऐसी स्थिति में आपके लिए मिश्री और मुरब्बा काफी प्रभावी हो सकता है। इससे आपके शरीर की सुस्ती और थकावट दूर होती है। आंवला और मिश्री में मौजूद पोटैशियम, विटामिन सी आपको फ्रेश रखता है। साथ ही दिनभर की थकान को दूर कर सकता है।
आंवला और मिश्री का सेवन करने के लिए सबसे पहले आंवला से रस निकाल लें। इसके बाद इसमें मिश्री का पाउडर घोलकर पी लें।
इसके अलावा आप आंवला पाउडर, मिश्री और शहद का भी एक साथ मिक्स करके सेवन कर सकते हैं।
आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Follow us on