Weight Loss With Spice : किचन के इन 5 मसालों से वजन करें कम, आज से शुरू कर दें इनका सेवन

Spices for Weight Loss :  किचन में रखे मसाले आपके बढ़ते वजन को कम करने में रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास मसालों के बारे में- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 20, 2023 1:24 PM IST

Spices for Weight Loss : बढ़ता वजन कई लोगों को परेशान कर रहा है।ऐसे में हम में से कई लोग वजन को घटाने के लिए तरह-तरह के उपायों जैसे- वीगन डाइट, एक्सरसाइज, जिम माना, योग इत्यादि के जरिए वजन को कम करने की कोशिश करते हैं। अगर आप वजन को घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो अपने किचन में रखे मसालों का प्रयोग जरूर करें। जी हां, किचन में रखे मसाले वजन को घटाने में कई तरह से आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में मसालों से वजन को कम करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं किन मसालों से वजन घटा सकते हैं?

वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 मसाले

वजन को कम करने के लिए आप किचन में रखे कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास मसालों के बारे में-

दालचीनी से वजन करें कम

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के मसालों को प्रयोग कर सकते हैं। इन मसालों में दालचीनी भी शामिल है। जी हां, दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इफ्लेमेटरी जैसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। वजन को कम करने के लिए आप दालचीनी पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दालचीनी को पानी में डालकर उबाल लें। अब इसे छानकर शहद मिक्स करके पिएं। इससे तेजी से वजन घटेगा।  

जीरा घटाए वजन

वजन को कम करने के लिए जीरा भी फायदेमंद हो सकता है। अधिकतर लोग जीरे का प्रयोग खाने में तड़का लगाने के लिए करते हैं। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो जीरे के पानी का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास पानी 1 चम्मच जीरा डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे वजन तेजी से घटेगा।

मेथी के बीज

मेथी के बीजों का सेवन करने से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका सेवन आप भीगोकर या फिर अंकुतिर कर सकते हैं। इसके अलावा वजन को घटाने के लिए पानी में उबालकर या फिर मेथी के बीजों का चाय बनाकर भी पिया जा सकता है। 

चक्रफूल का करें सेवन

वजन को घटाने में चक्रफूल का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसका सेवन आप पानी में उबालकर या फिर टी के रूप में कर सकते हैं। यह आपके बिना वजह बढ़ते वजन को घटाने में प्रभावी हो सकता है।

काली मिर्च है हेल्दी

वजन को घटाने में काली मिर्च भी फायदेमंद हो सकती है। इसके साथ ही यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए काली मिर्च के पाउडर को आप सूप, जूस इत्यादि में मिक्स करके पी सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप इन मसालों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका वजन बिना वजह बढ़ रहा है तो इस स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source