अगर पानी में घोलकर पीते हैं फिटकरी तो आसपास भी नहीं फटकेंगी ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम्स

फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क कम करते हैं और कई समस्याओं से आराम भी दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 25, 2022 12:29 PM IST

Fitakri With Water: फिटकरी का इस्तेमाल घर में कई तरीकों से किया जाता है। स्किन केयर से लेकर पानी को साफ बनाने के लिए फिटकरी का प्रयोग किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद और अन्य परपंरागत चिकित्सा पद्धतियों में भी इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए एक मददगार पदार्थ माना गया है। दरअसल, फिटकरी में विभिन्न औषधिय गुण पाए जाते हैं जो इसे चिकित्सा के लिहाज से फायदेमंद बनाते हैं। फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क कम करते हैं और कई समस्याओं से आराम भी दिलाते हैं। फिटकरी को पानी में घोलकर पीने से ये सभी फायदे हमारे स्वास्थ्य को मिल सकते हैं। यहां पढ़ें कि फिटकरी वाला पानी (Fitkari wala pani ) पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं और क्या है इसके सेवन का सही तरीका। (Alum Water Benefits In Hindi.)

फिटकरी वाला पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ (Alum Water Benefits In Hindi.)

खांसी से मिलता है आराम (Easy Home remedy for cough)

जिन लोगों को बरसात और सर्दियों में बार-बार खांसी की समस्या होती है उनके लिए फिटकरी वाला पानी पीने (Alum water) से लाभ होता है। गुनगुने पानी में फिटकरी घोलकर पीने से ड्राई कफ और काली खांसी (whooping cough) जैसी समस्याओं में आराम मिलता है वहीं यह छाती में जमा कफ को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

माउथ अल्सर की समस्या में लाभकारी

पेट की गर्मी या गलत तरीके से खाने-पीने के कारण कई बार लोगों को मुंह में छाले पड़ जाते हैं। इन छालों में दर्द और जलन महसूस होती है जिसकी वजह से लोगों के लिए खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। माउथ अल्सर या छालों की ये समस्या कुछ लोगों को अक्सर और बार-बार होती है। अगर आप भी उन लोगों में  से हैं तो आप फिटकरी ट्राई करें। यह नुस्खा पेट को ठंडक देगा और मुंह के बैक्टेरिया को कम करता है जिससे ओरल हेल्थ भी सुधरती है। (Home remedies for mouth ulcer)

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स

फिटकरी को गुनगुने पानी में घोलकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इस पानी के सेवन से  शरीर के प्रकृति दोष जैसे वात और पित्त को भी संतुलित करता है जिससे कई तरह की समस्याओं से आराम मिलता है। फिटकरी वाला पानी उन लोगों के लिए अधिक लाभकारी है जो कॉन्स्टिपेशन, अपच, पेट फूलने और बहुत अधिक गैस बनने जैसी समस्याओं से परेशान हैं। (ways fitkari is good for digestive system)

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source