दांतों से टार्टर की तुरंत सफाई करता है एलोवेरा और ग्लिसरीन का पेस्ट, जानें कैसे करता है काम

सफेद दांत हर किसी को आकर्षित करते हैं। लेकिन दांतों की चमक को बरकरार रख पाना मुश्किल होता है। गलत खानपान और अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते दांतों का पीलापन होना सामान्य है। जब दांत अंदर की तरह से पीले होने लगते हैं तो उसे टार्टर कहते हैं। टार्टर दिखने में जितना भद्दा लगता है उतना ही साफ करना भी मुश्किल होता है। जबकि अच्छी तरह से ब्रश करने, फ्लॉस करने और माउथवॉश करने से ओरल हेल्थ का बरकरार रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और प्रभावी तरीके बता रहे हैं तो दांतों से टार्टर हटाने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 8, 2020 5:54 PM IST

सफेद दांत हर किसी को आकर्षित करते हैं। लेकिन दांतों की चमक को बरकरार रख पाना मुश्किल होता है। गलत खानपान और अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते दांतों का पीलापन होना सामान्य है। जब दांत अंदर की तरह से पीले होने लगते हैं तो उसे टार्टर कहते हैं। टार्टर दिखने में जितना भद्दा लगता है उतना ही साफ करना भी मुश्किल होता है। जबकि अच्छी तरह से ब्रश करने, फ्लॉस करने और माउथवॉश करने से ओरल हेल्थ का बरकरार रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और प्रभावी तरीके बता रहे हैं तो दांतों से टार्टर हटाने में मदद करते हैं।

baking soda

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा आपके दांतों को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए एक काटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और नमक डालकर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें। अब एक टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। इसे अपने टूथब्रश के ब्रिसल्स पर रखें और इससे अपने दांतों को ब्रश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। सप्ताह में 2 बार ऐसा करने से दांतों से टार्टर दूर होता है।

अमरूद और उसके पत्ते

अमरूद और इसके पत्ते दांतों से टार्टर हटाने में बहुत उपयोगी है। अमरूद और इनकी पत्तियों में एंटी प्लेग एजेंट होते हैं जो टार्टर को दूर करने के साथ ही दांतों को मजबूत और चमकदार भी बनाते हैं। इतना ही नहीं, यह मसूड़ों की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। इस तरीको अपनाने के लिए अमरूद के पत्तों को मुंह में रखें और हल्का हल्का चबाकर इसे थूक दें। इससे दांतों से टार्टर झड़ने लगता है।

वाइट विनेगर

वाइट विनेगर में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं जो दांतों से नेचुरल तरीके से टार्टर को दूर करते हैं। वाइट विनेगर में एसिटिक एसिड टार्टर को कम करता है। इसके लिए वाइट विनेगर का एक पेस्ट सल्यूशन बनाएं और माउथवॉश की तरह इस यूज़ करें। इसके लिए आधा कप पानी लें और इसमें 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और कुल्ला कर लें। दिन में 2 से 3 बार इस पेस्ट का यूज़ किया जा सकता है।

orange peels benefits

ऑरेंज पील

दांतों को साफ करने के लिए आप ऑरेंज पील का डायरेक्ट यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए ऑरेंज पील का एक टुकड़ा लें और इससे अपने दांतों को लगभग 2 मिनट तक साफ करें। इसके अलावा आप टार्टर से छुटकारा पाने के लिए ऑरेंज जूस का उपयोग भी कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा के कई हेल्थ बेनिफिट तो होते ही हैं साथ ही यह आपके दांतों से टार्टर को भी हटाने में मदद करता है। एलोवेरा का पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, चार चम्मच ग्लिसरीन, 5 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू और एक कप पानी लें। अब इन सबको अच्छे से मिलाएं और इससे अपने दांतों को स्क्रब करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source