मल के साथ यूरिक एसिड को निकालकर बाहर कर देता है ये 1 नुस्खा, जानिए High Uric Acid का उपचार

Ajwain In Uric Acid: अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान है तो आपके लिए अजवाइन एक बेहतरीन नुस्खा हो सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं यूरिक एसिड में अजवाइन के क्या फायदे हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 29, 2023 2:33 PM IST

यूरिक एसिड (Uric Acid) एक कार्बनिक पदार्थ है जो शरीर में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। यहां तक कि शरीर में यूरिक एसिड की जो मात्रा बनती है उसे गुर्दे की मदद से फिल्टर करके हमारा शरीर उसे बाहर निकाल देता है, लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगे तो यह हाई ब्लड प्रेशर, जॉइंट पेन, सूजन और उठने-बैठने में दर्द और कठिनाई महसूस होने लगती है, इससे शरीर में विषाक्तता बढ़ने लगती है और किडनी पर दबाव पड़ने लगता है। यूरिक एसिड से 'गाउट' नाम की बीमारी हो सकती है, जो जोड़ों में दर्द का कारण बनती है। अगर शरीर में लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड की समस्या बनी रहे तो न सिर्फ हड्डियां, बल्कि किडनी से लेकर लिवर तक को नुकसान पहुंचने लगता है, किडनी शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है। फिर यह खून में मिल जाता है और जोड़ों के बीच जमा हो जाता है।

यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय - (Best Home Remedies to Reduce Uric Acid In Hindi)

हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए कई घरेलू और सरल उपाय बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करने की आवश्यकता होती है। जैसे- वजन कम करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करना, डाइट में विटामिन सी को शामिल करना और किचन में मौजूद अजवाइन (Ajwain Or Carom Seeds) भी आपके यूरिक एसिड लेवल को काम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। आपके किचन में मौजूद अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो आपको यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याओं से आराम दिला सकता है।

यूरिक एसिड में अजवाइन के फायदे - (Benefits Of Ajwain In Uric Acid In Hindi)

भोजन में अजवाइन का किसी भी तरह से इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है यही वजह है कि सदियों से भारतीय खानों में अजवाइन जैसे मसाले का इस्तेमाल होता रहा है बात अगर यूरिक एसिड की करें तो अजवाइन शरीर में यूरिक एसिड को कम करने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल अजवाइन शरीर से दूषित पदार्थों को निकालने और यूरिक एसिड को बाहर निकलने में मदद करता है। यह शरीर में हाई यूरिक एसिड के कारण हुई समस्याओं को काम करता है। आप अजवाइन को भूनकर और उसे चबाकर खा सकते हैं इसके अलावा रोजाना एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन उबाले और इस मिश्रण को दिन में दो बार पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

अजवाइन के अन्य बेहतरीन फायदे - (Health Benefits Of Ajwain In Hindi)

  • अजवाइन बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्म जीवों से लड़ने में मददगार है
  • यह गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को इंप्रूव करता है
  • अजवाइन का सेवन करने से उच्च रक्तचाप में मदद मिलती है
  • अजवाइन पेप्टिक अल्सर और इन डाइजेशन जैसी समस्याओं में भी राहत दिलाता है
  • अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन की समस्या को काम करते हैं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source