Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
आधुनिक समय में लोगों को तरह-तरह की समस्यएं हो रही हैं, जिसमें यूरिक एसिड की परेशानी भी शामिल है। यूरिक एसिड एक ऐसी परेशानी है, जो हमारे शरीर में बढ़कर जोड़ों में दर्द, सूजन यहां तक की चलने-फिरने में परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में बढ़ते हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा घर में रखी कुछ चीजों से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें अजवाइन शामिल हैं।
मार्केट में अजवाइन आपको बेहद ही कम कीमतों में मिल जाता है। 10 रुपये में आपको अजवाइन आसानी से मिल सकता है। ऐसे में काफी कम कीमत में आप अपने शरीर का यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं अजवाइन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में किस तरह फायदेमंद हो सकता है?
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंस, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो शरीर में जमा गंदगी को बाहर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
इतना ही नहीं, अजवाइन पाचन तंत्र को भी बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधारकर सकता है, जिससे यूरिक एसिड की परेशानी को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अजवाइन का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच करीब अजवाइन डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पानी को छान लें। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी बाहर होती है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम हो सकता है।
यूरिक एसिड रोगियों के लिए अजवाइन और हींग का पानी भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए अजवाइन का पानी तैयार करें। इसमें चुटकीभर हींग डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
यदि आपके ज्वाइन्स में काफी तेज दर्द, सूजन और लालिमा महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि शरीर में लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड रहने से ज्वाइंस की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।