Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अजवायन की पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल, इन 2 बीमारियों से मिलेगी राहत

अजवायन के छोटे-छोटे दानों का सेवन आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी अजवायन की पत्तियों का सेवन किया है। इसकी पत्तियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं अजवायन की पत्तियों से होने वाले फायदे

अजवायन की पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल, इन 2 बीमारियों से मिलेगी राहत
अजवायन की पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल, इन 2 बीमारियों से मिलेगी राहत

Written by Kishori Mishra |Published : July 29, 2020 4:56 PM IST

Ajwain Leaves Benefits : अजवायन का इस्तेमाल काफी सालों से पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवायन के दानों से हम भलीभांति वाकिफ हैं। लेकिन क्या आपने कभी अजवायन की पत्तियों का इस्तेमाल किया है? जी हां, अजवायन ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद (Ajwain Leaves Benefits) है।

यह पाचनतंत्र के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में हमारी मदद कर सकती है। अजवायन की पत्तियों को आप अपने डाइट में विभिन्न रूपों में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको पेट में गैस या फिर पेट फूलने जैसी समस्याएं हैं, तो अजवायन के पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं अजवायन की पत्तियों (Ajwain Leaves Benefits) से होने वाले फायदे-

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अजवायन की पत्तियों को पीसकर उसकी चटनी बनाकर रखें। इस चटनी का सुबह नाश्ते और दोपहर के भोजन के खाने में शामिल किया जाता है। इसस इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत हो सकता है।

Also Read

More News

पेट फूलने की समस्या

खाना खाने के बाद पेट फूलने और पेट में भारीपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप अजवायन की कुछ पत्तियां लें। इसकी पत्तियों को नहाने के पानी में मिलाएं। इससे आपकी समस्या ठीक हो जाएगी। वहीं, जिन लोगों को हमेशा पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें अजवायन की पत्तियों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

कैसे कैसे कर सकते हैं अजवायन की पत्तियों का सेवन

  • अजवायन की पत्तियों को डीप फ्राई करके, शाम के चाय के साथ आप इसका सेवन नाश्ते के रूप में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अजवायन की पत्तियों को शहद, हल्दी और काली मिर्च के साथ पानी में उबालकर पिएं। इस मिश्रण को पीने से सर्दी और खांसी की समस्या से राहत मिलता है।
  • अजवायन की पत्तियों से रस निकालकर आप सब्जियों में भी इसे मिला सकते हैं। इससे सब्जियों का स्वाद बढ़ेगा।

दुनियाभर में कोरोनावायरस की सबसे तेज रफ्तार भारत में, पढ़ें एक्सपर्ट की चेतावनी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फायदे ही नहीं, चुकंदर के नुकसान भी जानना है जरूरी

About the Author

... Read More