Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शुगर कंट्रोल करने से लेकर गठिया के उपचार में फायदेमंद है अजवाइन, जानिए क्या है इसके फायदे

Ajwain Ke Fayde: अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो अजवाइन का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

शुगर कंट्रोल करने से लेकर गठिया के उपचार में फायदेमंद है अजवाइन, जानिए क्या है इसके फायदे

Written by Atul Modi |Updated : May 19, 2023 7:03 PM IST

अजवाइन का प्रयोग भारत में कई डिश बनाने के लिए किया जाता है जैसे अजवाइन के पराठे या फिर पूरी, समोसा और पकोड़ा आदि। इस मसाले को इसके पाचन से जुड़े लाभों के लिए जाना जाता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को काफी लाभ देती है। आयुर्वेद में अजवाइन को एक पावरफुल क्लींजर माना जाता है और इससे भूख स्टिमुलेट हो सकती है। साथ में पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ मिल सकता है। अर्थराइटिस और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स में भी अजवाइन का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। अगर आप बच्चे को दूध पिलाती हैं तो आप भी इसका सेवन कर सकती हैं। आइए जानते हैं अजवाइन का सेवन करने से मिलने वाले कुछ लाभों के बारे में।

अजवाइन के फायदे - (Carom Seeds Benefits In Hindi)

पीरियड्स के दर्द में लाभदायक

अगर आपको भी पीरियड्स के समय पर काफी ज्यादा दर्द देखने को मिलता है तो अजवाइन के पानी का सेवन करना इस दर्द से आपको काफी लाभ दे सकता है। आपको इस पानी को बनाने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक, आधा चम्मच अजवाइन डाल कर पानी को उबाल लेना चाहिए। इसे ठंडा होने के बाद पी सकती हैं। यह पानी आपके पेन किलर की जरूरत को खत्म कर सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज के मरीजों को भी अजवाइन का सेवन करने से काफी लाभ मिल सकते हैं। अजवाइन ब्लड ग्लूकोज लेवल को स्टेबल करने में मदद कर सकती है। खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से आपको अचानक से ब्लड शुगर में उछाल देखने को नहीं मिलता है। इससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है और आपको खाना खाने के बाद शुगर लेवल में बढ़तोरी भी नहीं देखने को मिलती है।

Also Read

More News

डाइजेस्टिव समस्याओं से पाएं राहत

अजवाइन पाचन में काफी मदद करती है। इसलिए अगर आप अजवाइन का सेवन खाना खाने के बाद करते है या फिर खाने की ही किसी चीज में इसे शामिल कर लेते हैं तो इससे आपको पाचन से जुड़ी स्क्सयाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। अपच, पेट फूलना और गैस की समस्याओं से बचने के लिए आपको केवल पानी में अजवाइन डाल कर उसे उबालने की जरूरत है।

नई माताओं के लिए है लाभदायक

अगर आप नई मां बनी हैं और आप बच्चे को दूध पिला रही हैं तो आपके लिए भी अजवाइन का सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से आपके ब्लड फ्लो में तो सुधार देखने को मिलता ही है साथ में यह आपको रिकवर होने में भी मदद करती है। इसलिए नई नई मां को अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गठिया के दर्द में मिलता है लाभ

ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे- अर्थराइटिस आदि  जैसी समस्याओं के लक्षण कम करने के लिए अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। अजवाइन में काफी तेज एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपके घुटनों की सूजन आदि को कम करने में भी सहायक माने जाते हैं। इसलिए आपको नियमित तौर पर अजवाइन को अपनी ड्रिंक्स, पराठे और करी आदि में शामिल करके खाना चाहिए।

About the Author

... Read More