Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अजवायन का पानी पीने से बढ़ती है सेक्स ड्राइव और इम्यूनिटी, जानें अन्य फायदे

अजवायन का पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं। अजवायन के सेवन की सलाह सेक्स लाइफ से जुड़ी परेशानियों से राहत के लिए भी दी जाती है। अजवायन खाने से लो लिबिडो, थकान, शीघ्रपतन और सेक्स ड्राइव की कमी जैसी प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से भी शरीर को सुरक्षित रखती है।  आइए जानें अजवायन के सेवन के स्वास्थ लाभ।

अजवायन का पानी पीने से बढ़ती है सेक्स ड्राइव और इम्यूनिटी, जानें अन्य फायदे
अजवाइन का पानी पीने से बढ़ती है सेक्स ड्राइव और इम्यूनिटी, जानें अजवायन खाने के अन्य फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 27, 2020 11:33 AM IST

Ajwain Health Benefits: घर में अक्सर लोग अजवायन को सब्ज़ी में तड़के के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा अजवायन फांकने या इसका पानी पीते हुए भी आपने  कुछ लोगों को हुए देखा ही होगा।  दरअसल, अजवायन का पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं। अजवायन के सेवन की सलाह सेक्स लाइफ से जुड़ी परेशानियों से राहत के लिए भी दी जाती है। अजवायन खाने से लो लिबिडो, थकान, शीघ्रपतन और सेक्स ड्राइव की कमी जैसी प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से भी शरीर को सुरक्षित रखती है।  आइए जानें मॉनसून की कौन-कौन-सी बीमारियों से राहत दिलाता है अजवायन और क्या हैं अजवायन के सेवन के स्वास्थ लाभ।  (Ajwain Health Benefits in hindi)

क्या हैं अजवायन खाने के फायदे?

इनडायजेशन से दिलाए आराम

अजवायन में थायमॉल नामक कम्पाउंड्स होते हैं। अजवायन ही वह पौधा है कि जिसमें सबसे अधिक थायमॉल  होता है। यह केमिकल गेस्ट्रिक जूसेस बनाने का काम करता है।  जिससे, डायजेशन की प्रक्रिया आसान होती है।  इससे, अपच, उल्टी और  और शिशुओं के पेट दर्द जैसी समस्याओं में इससे मदद मिलती है।

सिरदर्द

अजवायन का पानी उबालने पर या उसका पानी पीते हुए जो उससे भाप मिलती है उससे सिरदर्द और नाक के कंजेस्शन (congestion) में काफी राहत मिलती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अजवायन में बहुत सारे वाष्पशील पदार्थ होते हैं जो कि उबाले जाने पर भाप बनकर उड़ते हैं।जब आप इस भाप को अंदर लेते हैं तो आपको सिरदर्द और जुकाम से भी राहत मिलती है।

Also Read

More News

उल्टी

अजवायन के पानी से मतली भी ठीक की जा सकती है। कई मामलों में, इसको पीने से लगातार आ रहीं उल्टियां भी रूक जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अजवायन में बहुत अधिक प्रभावी एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि पेट से बैक्टीरिया इंफेक्शन को दूर करते हैं।

सेक्सुअल प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज

अजवायन प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन की परेशानिया यानि शीघ्रपतन का घरेलू नुस्खा है। यह सेक्स ड्राइव बेहतर बनाता है। लो-लिबिडो की परेशानी से गुज़र रहे लोगों को रोज़ अजवायन का सेवन करना चाहिए। यह तनाव कम करता है और मूड बूस्ट करता है। साथ ही स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए भी अजवायन का सेवन फायदेमंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे करें सेवन

  • सोने से पहले एक चम्मच अजवायन के बीज फांके।
  • दूध और शहद के साथ अजवायन के दाने मिलाकर पीने से भी शीघ्रपतन की परेशानी कम होती है।
  • घी-हल्दी के साथ अजवायन मिलाकर चाटने से भी फायदा होता है।
  • एक कप पानी में एक चम्मच अजवायन के बीज डालें। इसे, तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाए। फिर,इस मिश्रण को छानकर पानी पीएं।