जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकाल देगा ये बीज, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगा आराम

Uric Acid Remedies: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : November 28, 2024 12:59 PM IST

Home Remedies For Uric Acid: आजकल की आधुनिक जीवनशैली में यूरिक एसिड की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, हाई यूरिक एसिड के कारण गाउट, अर्थराइटीटस और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है अजवाइन? (Ajwain Benefits In High Uric Acid)

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और  एंटीऑक्सीडेंट्स पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसके नियमित सेवन से गाउट और यूरिक एसिड की परेशानी से राहत मिल सकती है।

यूरिक एसिड कम करने के लिए कैसे करें अजवाइन का सेवन? (How To Use Ajwain In Uric Acid In Hindi)

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच अजवाइन को पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसे छानकर पी जाएं। इसके अलावा, आप चाहें तो अजवाइन को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

Disclaimer: शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप हल्दी और आंवला का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source