Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Air purifier plants for home: प्रदूषण के लगातार बढ़ने के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ रही ट्रैफिक, फैक्ट्रियों और अन्य कई कारणों से वायु प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। कुछ शहरों में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर पर भी प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं। बाहर के वायु प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर जाते समय मास्क आदि का उपयोग किया जा सकता है, हालांकि अगर घर के अंदर की वायु भी प्रदूषित हो गई है, तो उससे बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन यह भी सच है कि घर के वायु प्रदूषण को कंट्रोल करना ज्यादा आसान है। जिस प्रकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है, उसी प्रकार घर पर कुछ पौधे लगाकर भी घर के अंदर के वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं घर पर लगाए जा सकने वाले कुछ एयर प्यूरीफायर प्लांट्स के बारे में।
भारत में लोग अपने घर की डेकोरेशन के लिए आमतौर पर एरिका पाम प्लांट लगाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एरिका पाम में एयर प्यूरीफायर के गुण भी पाए जाते हैं। घर के अंदर की हवा को साफ करने के लिए एरिका पाम प्लांट लगाया जा सकता है। अगर आप किसी प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो एरिका पाम जरूर लगाएं।
घर में की डेकोरेशन बढ़ाने के लिए स्पाइडर प्लांट काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हवा को साफ करने के लिए स्पाइडर प्लांट को काफी फायदेमंद माना गया है। यहां तक कि नासा द्वारा की गई एक स्टडी में भी यह पाया गया है कि 24 घंटं में स्पाइडर प्लांट हवा से 95 प्रतिशत केमिकल्स को खत्म कर देते हैं।
सुंदर फूल होने के साथ-साथ पीस लिली आपके घर की हवा को शुद्ध करने में भी काफी मदद करता है, यदि आप प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो सिर्फ बाहर ही नहीं आपके घर में भी प्रदूषण फैल रहा है और ऐसे में घर के अंदर भी पीस लिली का पौधा लगा लेना चाहिए। यह आपकी डेकोरेशन को भी बढ़ाएगा और हवा को भी शुद्ध बनाएगा।
रबर प्लांट दिखने में डेकोरेटिव सा लगता है और यह हवा को शुद्ध करने में काफी फायदेमंद है। यदि आपके घर की हवा भी लगातार खराब हो रही है, तो आपको घर में रबर प्लांट लगा लेना चाहिए। घर पर रबर प्लांट लगाने से घर के अंदर की हवा के विषाक्त कण खत्म हो जाते हैं और हवा साफ व शुद्ध हो जाती है।
स्पाइडर प्लांट की तरह स्नेक प्लांट को भी हवा शुद्ध करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। घर के अंदर के वायु प्रदूषण व अन्य हवा में मौजूद केमिकल्स के प्रभाव को कम करने के लिए स्नेक प्लांट लगाया जा सकता है। यह आपके घर की डेकोरेशन को बढ़ाने के साथ-साथ आपके लिए हवा को शुद्ध करने का भी काम करेगा।