Adusa Or Malabar Nut Health Benefits: मुंह के छालों से आराम पाने के लिए चबायी जाती हैं अडूसा की पत्तियां, इन 5 समस्याओं से भी मिलती है राहत

अडूसा की पत्तियों को चबाने से ड्राई कफ यानि सूखी खांसी की संमस्या से आराम मिलता है। आइए जानें इस आयुर्वेदिक औषधी के अन्य फायदों और प्रयोग के बारे में।  (Adusa Or Malabar Nut Health Benefits )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 9, 2021 8:01 AM IST

Adusa Or Malabar Nut Health Benefits: सूखी खांसी और गले की परेशानियों से राहत के लिए जिन आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें अडूसा की पत्तियां भी हैं। इस गुणकारी पौधे की लकड़ी, फूल, इसकी छाल और पत्तियों को मौसम बदलने के कारण होने वाली समस्याओं से राहत पाने के घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाता है।  इसी तरह अडूसा की पत्तियों को चबाने से ड्राई कफ यानि सूखी खांसी की संमस्या से आराम मिलता है। आइए जानें इस आयुर्वेदिक औषधी के अन्य फायदों और प्रयोग के बारे में।  (Adusa Or Malabar Nut Health Benefits In Hindi)

कई बड़ी बीमारियों से राहत का आसान नुस्खा है अडूसा

माउथ अल्सर का घरेलू इलाज

मुंह में छाले या माउथ अल्सर होने पर अडूसा के पत्तों को चबाने की सलाह दी जाती है। इससे, छालों में दर्द और परेशानी कम होती है। माउथ अल्सर की समस्या से आराम पाने के लिए अडूसा की 3-4 हरी पत्तियां लें और उन्हें पानी से साफ कर चबाएं। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से छाले 2-4 दिनों में ठीक हो जाने की बात कही जाती है।

दांत दर्द का घरेलू उपाय

ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी अडूसा की पत्तियों को चबाने से लाभ होता है। यह मसूड़ों में होनेवाली तकलीफों और दांतों में दर्द से आराम पाने के लिए  अडूसा की लकड़ी को दातून की तरह इस्तेमाल किया जाता है। (Adusa Or Malabar Nut Health Benefits)

खांसी और सांस लेने की तकलीफों से आराम दिलाएं

सर्दियों में होने वाली श्वसन प्रणाली से जुड़ी कई समस्याओं से भी अडूसा की पत्तियां राहत पाने में मददगार साबित होती है। शहद के साथ अडूसा की पत्तियों के अर्क मिलाकर पीने से इन समस्याओं से राहत मिलती है। इसी तरह काली किशमिश और मिश्री के साथ अडूसा की पत्तियों को उबालकर काढ़ा तैयार कर पीने की सलाह भी सर्दी-खांसी में दी जाती हैं।

जॉइंट पेन से मिलता है आराम

सर्दियों में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। जिससे, पीड़ित लोगों के लिए उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए अडूसा की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है जो जॉइंट पेन से आराम मिलता है। (Adusa Or Malabar Nut Health Benefits)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.