बदलते मौसम में गले की खराश दूर करेगा अदरक, जानें कैसे है फायदेमंद

Ginger for Sore Throat: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह गले की खराश मिटाने में भी असरदार होता है। बदलते मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 20, 2026 4:29 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Ginger Benefits for Sore Throat: जब मौसम बदलता है तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसमें सबसे आम है-गले की खराश। दरअसल, मौसम में बदलाव की वजह से गला संवेदनशील हो जाता है, इससे बैक्टीरिया और वायरस आसानी से गले के ऊतकों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे में नमी कम होने लगती है और गला सूखने लगता है। ऐसे में जब धूल, प्रदूषण या पराग कण गले तक पहुंचते हैं, तो इससे एलर्जी हो जाती है और गले में खराश होने लगती है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गले की खराश मिटाने के लिए अदरक कैसे खाना चाहिए?

गले की खराश मिटाने में कैसे फायदेमंद है अदरक?

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो गले की खराश को मिटाने में असरदार होते हैं। अगर आप रोजाना अदरक का सेवन करेंगे, तो इससे गले की खराश, जलन और खांसी से काफी राहत मिलेगी। दरअसल, अदरक संक्रमण से लड़ने में मददकरता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना अदरक का सेवन करेंगे, तो इससे दर्द को कम करने और कफ को निकालने में मदद मिल सकती है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो गले की सूजन से तुरंत राहत दिलाता है। इसलिए अगर बदलते मौसम में आपको गले की खराश, सर्दी-जुकाम या संक्रमण परेशान करते हैं, तो अदरक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

गले की खराश दूर करने के लिए अदरक कैसे खाएं?

अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो अदरक को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • अदरक और शहद: इसके लिए आप अदरक को कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। अदरक के रस के साथ शहद मिलाएं और फिर इसे चाट लें। अगर आप अदरक के रस को इस तरह से लेंगे, तो गले की खराश में काफी आराममिलेगा।
  • अदरक की चाय: गले की खराश मिटाने के लिए आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें और इसमें अदरक के टुकड़े को अच्छी तरह से पका लें। फिर इस पानी को छानकर पी लें। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना इस तरह से अदरक की चाय बनाकर पिएंगे, तो इससे गले की खराश में काफी आराम मिलेगा।
  • अदरक और काली मिर्च: गले की खराश को मिटाने के लिए आप अदरक के साथ काली मिर्च मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप अदरक का रस लें और इसमें थोड़ा-सा काली मिर्च का पाउडर मिक्स कर लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें। इससे खांसी और गले की खराश में आराम मिलेगा।
  • अदरक और तुलसी का काढ़ा: गले की खराश दूर करने के लिए आप अदरक और तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। इसके लिए आप अदरक और तुलसी के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इस पानी को छानकर पी लें। इससे आपके गले की खराश दूर होगी
  • अदरक और नींबू का रस: अगर गले की खराश से परेशान हैं तो अदरक और नींबू के रस को मिलाकर पी लें। आप गुनगुना पानी लें और इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को रोजाना पीने से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलेगा।

Highlights:

  • गले की खराश मिटाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं।
  • अदरक सर्दी-जुकाम को मिटाने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददकरता है।
  • आप अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source