नए साल में अपना लें ये अच्छी आदतें, सालभर बीमारियां नहीं भटकेंगी पास

Healthy Habits For Healthy Life: अगर आप इस साल हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो इन हेल्दी आदतों को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : January 4, 2024 8:01 AM IST

Healthy Habits For Healthy Life: नया साल 2024 शुरू हो चुका है। नए साल पर लोग तरह-तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं। साल के पहले दिन से ही लोग अच्छी आदतों पर अमल करना शुरू कर देते हैं और बुरी आदतों को छोड़ देते हैं। आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में, हम से कई लोगों ने नए साल पर हेल्दी और फिट रहने के रेजोल्यूशन लिया होगा। अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप भी इस साल स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं विस्तार से -

हेल्दी नाश्ता करें

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील माना जाता है। सुबह हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करने से शरीर को दिनभर के काम के लिए पर्याप्त ऊर्जा और पोषण मिलता है। बीमारियों से बचने के लिए सुबह पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता जरूर करें।

एक्सरसाइज करें

खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

खूब पानी पिएं

पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं,  जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, आप नींबू पानी, नारियल पानी और जूस सेवन कर सकते हैं।

मोबाइल का कम इस्तेमाल करें

आज के समय में बड़ों से लेकर बच्चों तक, हर कोई दिनभर मोबाइल फोन में बिजी रहता है। इससे न सिर्फ शारीरिक समस्याएं होती हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

स्मोकिंग और अल्कोहल छोड़ दें

नए साल में फिट और हेल्दी रहने के लिए स्मोकिंग और शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। ये गलत आदतें आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती हैं।

पैकेज्ड और जंक फूड का सेवन न करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग पैकेज्ड फूड आइटम्स पर निर्भर हो गए हैं। लेकिन इनमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे मोटापा, हाई बीपी और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जहां तक संभव हो डिब्बा बंद और जंक फूड का सेवन न करें।

मेडिटेशन करें

मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इससे आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं।

नींद लें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में से बच सकते हैं।