
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 23, 2024 8:01 AM IST
Yellow teeth cleaning natural remedies: सफेद चमचमाते दांतों पर धीरे-धीरे पीली परत (yellow layer) जमने लगती है और इन पीले दांतों की वजह से लोगों को मुस्कुराने में संकोच होता है। कुछ लोग दिन में 2 बार ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलापन कम नहीं कर पाते। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये पीली परत केवल ब्रश करने से साफ नहीं होती और ना ही यह लेयर केवल साफ-सफाई की कमी (poor oral hygiene) के कारण बनती है। इस लेख में पढ़ें दांतों का पीलापन बढ़ने के कारण और साथ ही पढ़ें दांतों की पीली परत को साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय। (remedies to get rid of yellow teeth)
दांतों के ऊपरी हिस्से पर पीलापन बढ़ने के कई कारण होते हैं जैसे-स्मोकिंग की आदत (habit of smoking), अल्कोहल (alcohol consumption) पीने की आदत, बार-बार चाय-कॉफी पीने की आदत। दांतों पर जमा इस जिद्दी पीलेपन को साफ करने के लिए आप 2 नेचुरल चीजों को मिक्स करके दांतों पर लगा सकते हैं। ये दोनों चीजे हैं दही (curd) और मुलेठी की लकड़ी की पाउडर।
यह दांतों का चमकाने का एक पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है। इसमें मुलेठी (Liquorice) और दही (Dahi) मिलाया जाता है और ये दोनों ही चीजें दांतों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।
मुलेठी या लिकोरिस में एंटीबैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें सूजन कम करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। यह दांतों और मसूड़ों की हेल्थ को सुधारने का काम करता है।
मुलेठी का पाउडर मसूडों की सूजन(swelling in gums) कम करता है और ये दांतों में दर्द (tooth ache) को कम करता है।
दही लैक्टिक एसिड (Lactic acid in curd) पाया जाता है जो दांतों को चमकाने का काम करता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.