गर्म दूध के साथ घी खाने से तुरंत होगा पेट साफ, कब्ज और पेट की मरोड़ भी होगी कम

Home Remedies For Constipation: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। यदि पेट ही ठीक नहीं रहेगा तो आप कितना भी क्यों न खा लें शरीर में नहीं लगेगा। अधिक दिनों तक पेट खराब रहने से कब्ज की समस्या हो सकती है, जो पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Published : September 16, 2024 4:38 PM IST

Home Remedies For Constipation: क्या आप ढेर सारा खाते हैं लेकिन सुबह पेट साफ नहीं होता है? क्या ऐसा भी है कि अच्छी डाइट होने के बावजूद खाना शरीर में नहीं लगता और दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है? अगर हां तो ये सभी कब्ज के लक्षण हो सकते हैं। कब्ज एक बहुत कॉमन समस्या है जिसका प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान होते हैं। काम के चक्कर में अक्सर लोग अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसका सीधा असर उनकी हेल्थ पर दिखता है। आयुर्वेद की मानें तो यदि आपको सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग हो रहा है तो आपको कब्ज की समस्या है। इसके लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिनके बारे में इस लेख में विस्तार से बताया गया है, तो चलिए जानते हैं।

कब्ज के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Constipation)

गर्म दूध के साथ शुद्ध घी

कब्ज की समस्या के लिए गर्म दूध के साथ घी का यूज काफी लंबे समय से चला आ रहा है। घी मल को नरम करके उसे बाहर निकलने में मदद करता है। गर्म दूध तेजी से पेट साफ करने में मदद करता है। दूध के साथ देसी घी लेने से मात्र 15 मिनट में ही पेट साफ हो सकता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है, जो आंतो में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं। जिससे आंत के सूजन को कम करके इसको स्वस्थ रखनें में मदद मिलती है और नियमित मलत्याग को बढ़ावा मिलता है। गर्म दूध पेट और आंतो को आराम देने में मदद करता है, जिससे आसानी मलत्याग संभव हो पाता है। दूध और घी का संयोग मेटाबोलिज्म और पाचन को बढ़ावा देते हैं।

जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवाइन को पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही यह एसिडिटी, उल्टी आना, पेट दर्द, पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं में भी बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन के साथ में दो चम्मच जीरा मिलाकर अच्छे से भून लें। इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक मिला दें। इसके बाद मिक्सर की थोड़ी सी मात्रा गर्म पानी के साथ में सेवन करें।

मुनक्का

आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का कब्ज में बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज के साथ-साथ कमजोरी की भी समस्या खत्म हो जाती है। इसके लिए रात में 8 से 10 मुनक्का को पानी में भीगो दें सुबह मुनक्का से बीज निकाल कर दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

त्रिफला चूर्ण

पेट से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी इसे महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। त्रिफला चूर्ण को रात में खाने खाने के बाद और सोने से पहले पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है।

मुलेठी और गुड

मुलेठी और गुड कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आप एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण गुड़ के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।

सौंफ

आपने होटलों में देखा होगा कि खाने के बाद सौंप देते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि खाने को जल्दी से पहचान में मदद करता है। इसके साथ ही यह गैस की समस्या के लिए मैं भी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप रात में खाने के बाद सोने से पहले सौंफ का सेवन कर सकते हैं। इसको भुनकर या कच्चा चबाकर खा सकते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो अलसी के बीज को पीस कर रख ले रात में सोने से पहले एक चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज को पानी के साथ में सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source