गर्म पानी में घोलकर पीएं इस 1 खट्टे फल का जूस, झटपट कम होने लगेगा बेली फैट

badha hua pet kam kaise kare: बाहर निकला हुआ पेट ना केवल आपकी पर्सनालिटी बिगाड़ता है बल्कि, यह आपकी हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 26, 2024 7:01 AM IST

Belly Fat Reducing Morning Drink:  बेली फैट की समस्या यूं तो बहुत लोगो में देखी जाती है लेकिन, इस कॉमन सी दिखने वाली समस्या के परिणाम बहुत गम्भीर हो सकते हैं। पेट और कमर के आसपास फैट जमा होने से बेली फैट (belly fat) या तोंद निकलने लगती है। बढ़ते हुए पेट (Bahar nikla hua pet) के कारण लोगों का शरीर बेडौल दिखायी देने लगता है वहीं, शरीर में कई तरह की बीमारियां भी घर करने लगती हैं।

बता दें कि, अमेरिकन लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर साल स्ट्रोक की वजह से जिन लोगों की मृत्यु (deaths due to stroke) होती है उनमें से कई लोगों में मोटापा और बेली फैट जैसी स्थितियां भी देखी गयी हैं। शरीर के मध्य भाग में जमा फैट डायबिटीज, हार्ट डिजिजेज और कई तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ाने (Risk of cancer) का भी काम करता है।

क्यों बेली फैट को कम करने में आती हैं मुश्किलें?

बढ़ी हुई तोंद  इस वजह से भी एक हेल्थ रिस्क बन कर उभर रही है क्योंकि, शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में कमर के आसपास जमा फैट धीमी गति से कम होता है। बेली फैट को जिद्दी फैट भी कहा जाता है क्योंकि, बहुत मुश्किल से और बहुत प्रयास करने के बाद ही बेली फैट कम हो पाता है।

बाहर निकली हुई तोंद को कम करने के लिए (Tond kam karne ke liye) जहां लोगों को डाइट से लेकर नियमित एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी आदते सुधारने की सलाह दी जाती है। वहीं, अधिक से अधिक मात्रा में ऐसी चीजों का सेवन भी जरूरी है जो फैट को काटने या गलाने में मदद कर सकें। बेली फैट को कम करने वाला ऐसी ही एक नेचुरल चीज है नींबू। आइए जानें बेली फैट को घटाने और तोंद अंदर करने के लिए नींबू का सेवन किस तरह करना चाहिए।

बेली फैट कम करने में कितना कारगर है नींबू?

नींबू का रस नेचुरल फैट बर्निंग एजेंट (Fat burning agent) की तरह काम करता है। जिससे आपका फैट लॉस भी तेजी से होता है। वहीं, नींबू का रस पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। मेटाबॉलिज्म बढ़ जाने से आपका वजन तेजी से कम होता है और आपको कुछ समय में ही इसके परिणाम भी दिखायी देने लगते हैं।

वेट लॉस के लिए नींबू का सेवन कैसे करना चाहिए?

सुबह उठने के बाद खाली पेट नींबू के रस का सेवन करने सेबेली फैट घटाने में आसानी हो सकती है। लेमन जूस का यह ड्रिंक तैयार करने के लिए,

आप एक गिलास गर्म पानी लें और इस पानी में एक नींबू का रस (Lemon water) निचोड़कर मिला लें।

मिठास के लिए आप आधा या एक चम्मच शहद (Honey) इस पानी में मिक्स कर सकते हैं।

सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें। जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे पीएं।

गर्म पानी के साथ नींबू का रस पीने के अन्य फायदे क्या हैं?

  • गर्म पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस साफ हो जाते हैं। जिससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम होता है।
  • यह ड्रिंक पीने से बॉडी डिटॉक्स आसानी से और अच्छी तरह होता है। जिससे शरीर की इम्यून पॉवर भी बढ़ती है।
  • नींबू-शहद और गर्म पानी (Hot water with lemon and honey) एकसाथ पीने से स्किन पर ग्लो आता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source