दूध में डालकर पिएं इस हर्ब का आधा चम्मच चूर्ण, पीते ही नॉर्मल होने लगेगा ब्लड शुगर

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप इन दिनों एक कॉमन बीमारी हो गई है। ऐसे में अर्जुन छाल का प्रतिदिन सेवन करना आपको कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 21, 2023 7:01 AM IST

बिजी लाइफस्टाइल, खराब खानपान, नींद की कमी, तनाव आदि के कारण लोग कई बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, साइलेंट हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों को ट्रिगर करता है। हालांकि आयुर्वेद में इसका निदान छिपा है। आप अपनी डाइट में सिर्फ एक चीज को शामिल करके इन सभी परेशानियों को खुद से दूर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसका उपयोग करना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कौनसा है यह जादुई तत्व, जो आपकी सारी परेशानियों को दूर कर सकता है।

अर्जुन छाल से हाई ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार - Home Remedy for High BP with Arjun Chhal

दर्जनों बीमारियों का यह एक हल

अर्जुन छाल का प्रतिदिन सेवन करना आपको कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। आयुर्वेद में इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह शरीर में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। कैंसर रोधी गुणों से भरपूर अर्जुन छाल इस जानलेवा बीमारी से भी आपका बचाव करने में मददगार है। सर्दी के मौसम में यह चमत्कारी छाल आपकी कई परेशानियां पलभर में दूर करने की ताकत रखती है। इसके नियमित सेवन से गले की खराश, कफ, बलगम आदि खत्म होते हैं। यह खून को पतला करती है, जिससे आपका हृदय सेहतमंद रहता है। यह नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। ऐसे में अर्जुन की छाल अनेक बीमारियों की बिना साइड इफेक्ट वाली दवा है।

जड़ से खत्म कर देगा हाइपरटेंशन

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप इन दिनों एक कॉमन बीमारी हो गई है। मुख्य रूप से यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है। आयुर्वेद में उच्च रक्तचाप के 3 प्रमुख कारण माने गए हैं वात, कफ और पित्त। इनके असंतुलन का नतीजा है हाइपरटेंशन। विशेषज्ञों के अनुसार अर्जुन छाल इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में करीब 2 से 3 ग्राम अर्जुन छाल शामिल करें। अर्जुन छाल में कोएंजाइम क्यू 10 होता है, जो रक्तचाप को कंट्रोल करता है। साथ ही दिल की परेशानियां भी दूर करता है।

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए आप घर पर ही बहुत ही हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की आवश्यकता है, दूध और अर्जुन छाल का पाउडर। सबसे पहले आप एक कप दूध लें। इसे गैस पर उबालें और अब इसमें 2 से 3 ग्राम अर्जुन छाल का पाउडर मिला लें। बस तैयार है आपकी हेल्दी ड्रिंक। अब इस गुनगुने दूध का सेवन करें। इसके बेहतर परिणाम के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम के समय इसका सेवन करें। अगर आप जल्दी रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप इसके साथ नियमित योग, वॉक और एक्सरसाइज भी करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source