Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में काली मिर्च और घी खाने से होता है वेट लॉस, मिलती है इस समस्या से भी निजात

Ghee aur kali mirch ke fayde: सर्दियों में होने वाली कई छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए आप काली मिर्च-घी का सेवन कर सकते हैं।

सर्दियों में काली मिर्च और घी खाने से होता है वेट लॉस, मिलती है इस समस्या से भी निजात

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 6, 2024 10:52 PM IST

Black pepper with Ghee benefits: सीजनल बीमारियों से बचने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए गरम मसालों (Indian spices) का सेवन बहुत कारगर माना जाता है। इसीलिए, सर्दियों का मौसम आते ही जब फ्लू और एलर्जिस के मामले बढ़ने लगते हैं तब लोग गरम मसालों (Garam masala) का सेवन बढ़ा देते हैं। काली मिर्च (Black pepper) ऐसा ही एक मसाला है जो सर्दियों के लिए परफेक्ट माना जाता है। काली मिर्च का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है और इससे आप ठंडी हवाओं से होने वाले नुकसान के बीच भी खुद को स्वस्थ और एनर्जेटिक रख पाते हैं।

आयुर्वेद में काली मिर्च को कुछ सीजनल प्रॉब्लम्स का सबसे कारगर इलाज (black pepper for season health problems) बताया गया है जैसे-गले में खराश और सर्दी-खांसी होने पर काली मिर्च का काढ़ा (Kali mirch ka kadha) पीने की सलाह दी जाती है। काली मिर्च का एक और आसान और कम झंझटभरा नुस्खा है घी के साथ काली मिर्च खाना। यह मिश्रण एक आयुर्वेदिक औषधी भी है और दादियों-नानियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक आजमाया हुआ नुस्खा (Dadi- Nani ke nushkhe) भी। आइए जानते हैं कि देसी घी के साथ काली मिर्च खाने से आपकी हेल्थ को किस तरह के लाभ (Desi ghee kali mirch ke fayde) हो सकते हैं और इसके सेवन का सही तरीका और समय क्या है। (Consuming ghee with black pepper powder in hindi)

काली मिर्च के पाउडर के साथ घी खाने से होने वाले फायदे (Reasons its beneficial to consume black pepper and ghee together)

कॉन्स्टिपेशन से मिलेगा आराम

सर्दियों में डाइजेशन स्लो हो जाता है जिससे लोगों को कॉन्स्टिपेशन की शिकायत (constipation in winters) अधिक होती है। कब्ज की वजह से होनेवाली परेशानियों से लोगों को बहुत अधिक दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में आप कॉन्स्टिपेशन से राहत पाने के लिए देसी घी के साथ काली मिर्च खा सकते हैं। दरअसल, काली मिर्च में मौजूद पैपरिन नामक तत्व शरीर में पहुंचकर डाइजेस्टिव एंजाइम्स बनाता है। इससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है

Also Read

More News

वेट लॉस में कारगर

काली मिर्च का सेवन करने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है। आप सर्दियों में काली मिर्च और घी को मिक्स करके खाएंगे तो इससे आपको मोटापा (obesity) बढ़ने से रोकने में मदद हो सकती है। काली मिर्च के सेवन से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और आपका वजन तेजी से कम होता (weight loss remedy in winters) है।

जोड़ों का दर्द होता है कम

गठिया के मरीजों को भी काली-मिर्च और देसी घी मिलाकर खाने से लाभ हो सकता है। यह मिश्रण शरीर में सूजन कम करता है जिससे जॉइंट पेन जैसी समस्याएं कम होती हैं।

इन सबके साथ-साथ काली मिर्च-देसी घी का सेवन करने से आपकी आंखों की हेल्थ में सुधार होता है और आपकी मेंटल हेल्थ भी बूस्ट होती है।

सर्दियों में काली मिर्च-घी का ऐसे करें सेवन (How to consume Ghee and black pepper in winters)

2-3 काली मिर्च के दानें लें और उसे कूटकर पाउडर बना लें।

अब इस पाउडर को आधा चम्मच देसी घी में मिक्स करें।

सुबह उठने के बाद आप इसका सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।