Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रियंका चोपड़ा क्यों पैरों के तलवों पर लहसुन से कर रही हैं मालिश, जानें इस देसी नुस्खे के फायदे

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि पैरों में लहसुन लगाने से क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ें यहां-

प्रियंका चोपड़ा क्यों पैरों के तलवों पर लहसुन से कर रही हैं मालिश, जानें इस देसी नुस्खे के फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 28, 2024 7:31 AM IST

Benefits Of Applying Garlic Paste On Foot Sole: इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanks Chopra) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पैरों मे लहसुन रगड़ रही है। यह एक देसी नुस्खा(home remedy) है जिसे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजमाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के पैरों के तलवों में लहसुन से मालिश की जाती है। इस वीडियो को देखकर अब लोगों को यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि आखिर ऐसा करने से क्या फायदे हो सकते हैं। (What are the benefits of applying Raw garlic paste on feet in hindi)

प्रियंका चोपड़ा ने बताए तलवों में लहसुन रगड़ने के फायदे (Priyanka Chopra shares benefits of garlic massage on feet)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि तलवों में लहसुन रगड़ने (Pairon mein lahsun ragdane ke fayde)  से सूजन और  बुखार जैसी परेशानियों से आराम मिलता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को चोट लग गयी (Priyanka Chopra Injury) था। इस चोट के बाद उनके शरीर में दर्द और सूजन (swelling in foot)  बढ़ने जैसी रिपोर्ट्स भी सामने आयीं।

तलवों में लहसुन रगड़ने के ये भी हैं फायदे (Benefits of rubbing garlic paste on foot sole)

फंगल इंफेक्शन का घरेलू उपाय (Treats fungal infection)

बरसात में पैरों में फंगस इंफेक्शन (fungal infection) होने की समस्या बार-बार होती है। इससे पैरों में दर्द (pain in feet), मवाद बढ़ने (pus formation) और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कच्चा लहसुन (Raw Garlic benefits) तलवों में रगड़ने से आपको राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

सर्दी-बुखार से राहत (Treat fever and cold)

बरसात में भीगने के बाद होनेवाली सर्दी-खांसी (cold and cough problem in monsoon home remedies) और जुकाम जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए आप पैरों में लहसुन रगड़ सकते हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और ठंड की वजह से होने वाले नुकसान से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। (natural remedies to stay healthy and safe form cold)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज मैनेजमेंट में आसानी (Helps managing diabetes)

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ (spike in blood sugar level) जाता है उन्हें लहसुन कुचलकर अपने पैरों में लगाने की सलाह दी जाती है। लहसुन को कुचलकर पांवों में लगाएं इससे शुगर लेवल तेजी से कम होता है। (natural remedies to lower bloods sugar level)