मॉनसून में जब हो एसिडिटी की समस्या, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

बरसात के मौसम में पेट की समस्याओं में बढोतरी दिखायी देती है। दूषित पानी या भोजन, उमस, गर्मी के कारण पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। जिससे, अपच, गैस और एसिड रिफ्लेक्स जैसी परेशानियां होने लगती हैं । ऐसे में अपने डायजेस्टिव सिस्टम को आराम दिलाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 2, 2020 11:44 AM IST

Acidity Home Remedies: त्योहारों के माहौल में खूब खाना-पीना होता है। इसीलिए, लोगों को इस दौरान अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। एसिडिटी, गैस और पेट फूलने की समस्याएं त्योहारों के आसपास बहुत बढ़ जाती हैं। वहीं बरसात के मौसम में पेट की समस्याओं में बढोतरी दिखायी देती है। दूषित पानी या भोजन, उमस, गर्मी के कारण पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। जिससे, अपच, गैस और एसिड रिफ्लेक्स जैसी परेशानियां होने लगती हैं ।

ऐसे में अपने डायजेस्टिव सिस्टम को आराम दिलाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। इससे, आपको झटपट आराम मिलेगा।  (Acidity Home Remedies in hindi)

कैफीन वाले ड्रिंक्स कम पीएं

पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां जब भी हों, तो यह उपाय सबसे पहले करें। अगर, आप बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं। तो, इस आदत को कंट्रोल करें। पेट की तकलीफें कैफीन से ट्रिगर होती हैं। इसीलिए, इनके सेवन से आपकी परेशा नियां बढ़ सकती हैं। ज़्यादा चाय कॉफी पीने से बार-बार एसिडिटी, उल्टी या डायरिया हो सकता है। इसीलिए, जब पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हों तो, चाय पीना बंद कर दें।

लो-कार्ब डायट कम करती है ब्लोटिंग

कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजें खाने से पेट फूला हुआ महसूस होता है। इसीलिए, जब ब्लोटिंग या गैस की परेशानी हो तो अपनी डायट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम कर दें। साथ ही तली हुई या अधिक तेल-मसाले वाली चीज़ें खाने से भी बचें। इससे, आपके पाचन तंत्र को काम करने में आसानी होगी और आपकी समस्याएं भी जल्द ठीक होंगी।

इन चीज़ों से होती है गैस की समस्या अधिक

खाने-पीने की कई चीजें आपकी गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकती हैं। इसीलिए, जब भी आप इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट में गैस बनने या आपको एसिडिटी होने की परेशानी हो जाती है। ऐसे में आपको पहचान करनी चाहिए कि कौन-से फूड्स ऐेसे हैं जो आपके पेट की दिक्कतें बढ़ा देते हैं। आमतौर पर पत्तागोभी,  ब्रोकली,  गोभी  और फ्रेंच बीन्स जैसी सब्ज़ियां गैस बनाने वाली मानी जाती हैं। इसी तरह, बरसाक में तरबूज़, ककड़ी खाने से भी ब्लोटिंग या पेट फूलने की परेशानी होती है।  लहसुन और प्याज़ जैसे मसाले भी एसिडिटी और गैस बढ़ाते हैं।

यह भी उपाय आज़माएं

  • गुनगुना पानी पीएं ।
  • फाइबर युक्त सब्ज़ियां और फल खाएं ।
  • अदरक का सेवन करें, क्योंकि यह पेट की परेशाानियाों को कम करता है और पाचन सुधारता है ।
  • सौंफ चबाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source