
Also Read
Home Remedies for Acidity in Hindi: एसिडिटी की समस्या (Acidity problem) से आजकल हर कोई परेशान रहता है। कुछ भी उल्टा-सीधा पेट के अंदर गया नहीं कि गैस, बदहजमी, खट्टी डकार की समस्या सारा दिन परेशान करती रहेगी। इन समस्याओं से पेट में दर्द, भारीपन, जलन होने लगती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग गैस को दूर करने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं। एसिड की समस्या अक्सर परेशान करती है, तो आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है। इससे दर्द, सीने में भी जलन होने लगता है।
बेहतर है कि आप अधिक तली-भुनी और मसालेदार चीजों के सेवन से परहेज करें। अपनी जीवनशैली, खानपान की आदतों को बदल दें। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर भी आप एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए काला नमक, अजवायन का एक साथ सेवन काफी आराम देगा। इन दोनों ही चीजों में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो एसिडिटी की समस्या को दूर करते हैं। जानें, किस तरह से आप इन दोनों का सेवन करके गैस, खट्टी डकार, जलन, पेट दर्द आदि से पा सकते हैं छुटकारा (Home Remedies for Acidity in Hindi)....
अजवाइन (Carom seeds) पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए बेहतरीन हर्ब या मसाला है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस आदि तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट के साथ ही शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।पेट में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से ये पोषक तत्व बचाते हैं। गैस से राहत पाने के लिए आप अजवायन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। यह पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है।
काला नमक का सेवन सफेद नमक से भी अधिक फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो यह मिनरल, सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम का खजाना होता है। पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए काला नमक खाना चाहिए। गैस, अपच, खट्टी डकार, कब्ज आदि से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही पेट फूलना, पेट की सूजन भी कम होता है।
यदि आपको बार-बार गैस, अपच, पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आप अजवायन और काला नमक का सेवन साथ में करें। 1-1 चम्मच अजवायन और काला नमक लें। इन दोनों को पैन में डालकर अच्छी तरह से भून लें। अब ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाएं। इसे आप शहद के साथ भी ले सकते हैं। लगातार तीन-चार दिनों तक इसका सेवन करें। पेट की समस्याओं से जड़ से मिलेगा छुटकारा।