
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 3, 2022 4:04 PM IST
डायबिटीज (Diabetes in hindi) एक क्रोनिक बीमारी है और इसका कोई इलाज नहीं है। यह ऐसा रोग है, जो पूरी तरह से हमारी जीवनशैली (Lifestyle habits for diabetes) पर निर्भर करता है और हम जो खाते हैं और जैसी जीवन शैली अपनाते हैं उसके अनुसार ही इस रोग के होने का खतरा और इसकी गंभीरता बढ़ती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नियमित रूप से उचित व्यायाम (Exercise for diabetes) और अच्छा व संतुलित आहार लेकर डायबिटीज के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डायबिटीज के लिए अच्छे खाद्य पदार्थों की बात करें तो प्याज को एक सुपरफूड कहना भी गलत नहीं होगा। दरअसल प्याज प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है, इसलिए इसका सेवन करना डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। हालांकि हाल ही में प्याज पर एक रिसर्च की गई, जिसमें प्याज को डायबिटीज के लिए फायदेमंद बताया है।
एक न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ गीजीरा में एक रिसर्च की गई, जिसे एनवायरनमेंटल हेल्थ इनसाइट्स में पब्लिश किया गया। प्याज डायबिटीज के मरीजो के लिए एक डाइट्री सप्लीमेंट्स की तरह होता है। प्याज को अपनी डाइट में शामिल करने से टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में मदद मिल सकती है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि प्याज का सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करने लग जाएं। ज्यादा प्याज खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।
वैसे तो प्याज खाने के अनेक फायदे होते हैं, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से यह लाभ नहीं बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा प्याज खाने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं -
1. पेट खराब होना (Upset stomach) - कुछ लोग सलाद के रूप में कई बार ज्यादा प्याज खा लेते हैं और इस कारण से उनका पेट खराब हो जाता है। ऐसे में उन्हें दस्त, उल्टी व जी मिचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. सीने में जलन (Heartburn) - प्याज में एसिडिक प्रभाव होते हैं और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई बार पेट में मौजूद अम्ल उत्तेजित हो जाते हैं जिसे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
3. गैस बनना (Stomach gas) - प्याज फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ है और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई बार पेट में गैस की समस्या हो जाती है। इसके कारण बार-बार गैस पास करना, पेट फूलना और कई बार पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती है।