मुंह की बदबू दूर करने के साथ पीले दांतों को भी चमका देता है इस पौधे का फूल, जानिए इस फूल का प्रयोग करने का तरीका

अगर मुंह से बदबू आना या फिर पीले दांत जैसी ओरल समस्या से परेशान रहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ओरल हाइजीन को मेंटेन किया जा सकता है। आज के आर्टिकल में जानें ऐसे उपाय के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 11, 2022 8:37 PM IST

अगर आपको भी ओरल हाइजीन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे मुंह से बदबू आना और दांतों का सफेद न रहना आदि तो पब्लिक में बाहर जाने का ख्याल ही आपके लिए काफी डरावना हो सकता है। आपको आस पास के लोगों से शर्मिंदगी महसूस करने को मिल सकती है। लेकिन अगर आप इस समस्या को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक नुस्खे आपके काफी काम आ सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर आप बबूल के पौधे का प्रयोग दांतों और ओरल सेहत को बेहतर रखने के लिए करते हैं तो यह आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इससे दांतों को मजबूती भी मिलती है और प्‍लाक आदि लगने का रिस्क भी बहुत कम होता है। आइए जानते हैं किस तरह बबूल का प्रयोग करने से आपके दांतों और मुंह की सेहत को लाभ मिल सकता है।

बबूल के पौधे से मिलने वाले लाभ

बबूल के पौधे में आयरन, मैंगनीज, जिंक, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी सेहतमंद हो सकते हैं। बबूल के पेड़ की छाल से लेकर इसके गोंद तक हर भाग व्यक्ति के शरीर के लिए लाभदायक होता है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबूल का पेड़ मुंह से बदबू आने को बंद करने में सहायक है और यह दांतों को साफ करने में भी मदद करता है। इसलिए ही इसका प्रयोग काफी सारे टूथ पेस्ट में भी किया जाता है।

कैसे करें इसका प्रयोग?

इसका प्रयोग करने के लिए आपको इसके छिलके और फली को जला लें और उसके बाद इसका प्रयोग दांतों को ब्रश करने के लिए कर सकते हैं। इसकी टहनियों को दातुन के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। यह दांतों को मज़बूत तो बनाएगा ही साथ में दांतों का इंफेक्शन दूर करने में सहायक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source