Abdominal Massage Benefits: बॉडी की मसाज में पेट के मालिश करने के बारे में शायद ही हम सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की मालिश से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आयुर्वेद में पेट की मालिश करने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह पाचन और पेट खराब होने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षा कार्य में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आंतों में होने वाले दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में यह फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में पेट की मालिश करने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं पेट की मालिश करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
पेट की मालिश करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। यह पेट के विषाक्त पदार्थों को कम करने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया में सुधार कर सकता है। इसके साथ ही यह पेट में दर्द, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।
पेट की मालिश करने से कब्ज से राहत मिल सकती है और मल त्याग के दौरान होने वाली समस्याओं में सुधार कर सकता है। दरअसल, पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां कोमल होती हैं। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है। इससे मल को ढीला करने में मदद मिल सकती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पेट की मालिश करने से कब्ज की परेशानी को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से अगर आप मसाज के दौरान पेपरमिंट जैसे एसेंशियल ऑयल को शामिल करते हैं, तो इससे कब्ज की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आंत के भीतर स्थित होता है। ऐसे में पेट की मालिश करने से आंत के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इससे शरीर को वायरस और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। पेट की मालिश करने से, लसीका तंत्र उत्तेजित होता है। इससे बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकते हैं।
पेट की मसाज करने से पॉश्चर में भी सुधार लाया जा सकता है। दरअसल, पेट की मालिश करने से एब की मांसपेशियों को ढीला करने और इसके लोच को सुधारने में मदद मिलती है। यह यह मांसपेशियों को अधिक ढीला करते हैं। इससे गति और कार्यों में सुधार आती है। इससे पेट का पॉश्चर बेहतर हो सकता है।
पेट की मालिश करने से आपका मानसिक और शारीरिक तनाव कम हो सकता है। यह पेट में फंसी हुई गैस और मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर सकता है। साथ ही पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन को भी बेहतर कर सकता है। पेट की मालिश करने से मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनों तरह के लाभ होते हैं। इससे भावनात्मक रूप से तनाव को भी कम किया जा सकता है।
पेट की मालिश करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज कर सकता है। इसकी मदद से आपका वजन भी तेजी से कम हो सकता है।
पेट की मालिश करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह मोटापा कम करने से लेकर पाचन की प्रकिया को बेहतर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या किसी कारण से बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Follow us on