
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 19, 2025 5:12 PM IST
How to keep your intestine healthy: हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है पाचन का कार्य और ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर रही है तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा अपने आप बढ़ने लगता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादातर आंतों की समस्याओं के कारण होती है, क्योंकि हमारी आंत ठीक से काम न कर पाने के कारण साफ नहीं हो पाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको उनके लिए भी दवाएं ही लेनी पड़ें बल्कि आपके किचन में रखा एक मसाला आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है।
हम बात कर रहे हैं दालचीनी की, क्योंकि आपकी आंतों के लिए यह एक बेहद औषधीय गुणों वाला मसाला है। दालचीनी न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि आंतों के जैसे महत्वपूर्ण अंगों को हेल्दी रखे में भी काफी मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को सुधारने, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। दालचीनी रक्त शर्करा को नियंत्रित करने, वजन घटाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और आंतों की सफाई होती है। दालचीनी का नियमित सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है और कई बीमारियों से बचाव करता है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले लाभों के बारे में।
अगर पाचन खराब है तो कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और अपने पाचन को अच्छा बनाने के लिए दालचीनी का सेवन करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। दालचीनी में न सिर्फ फाइबर है, बल्कि कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आंतों को बीमारियों से बचाते हैं। यह आंतों की गति को ठीक करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। दालचीनी का सेवन पेट के गैस, जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
यह बात तो आप जानते हैं कि शरीर से टॉक्सिन्स का निष्कासन बेहद जरूरी है और दालचीनी शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे शरीर के अंदर से सभी प्रकार के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और गट हेल्थ सुधारती है।
दालचीनी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो एक अच्छा वजन घटाने का उपाय है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है और शरीर में चर्बी को घटाने में सहायक होता है। जब शरीर में कम फैट जमा होता है, तो आंतों की सफाई और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। अगर आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दालचीनी को अपने खाने में जरूर शामिल करें।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है इम्यून सिस्टम की मजबूती, जिसमें आपकी मदद कर सकती है दालचीनी। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का उपाय है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंतों में बैक्टीरिया के विकास को नियंत्रित करता है, जिससे आंतों की सूजन और संक्रमण से बचाव होता है।
1. रोज सुबह 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।
2. 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर खाने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का रहता है।
3. इसे हर्बल टी या ग्रीन टी में मिलाकर पीने से गट हेल्थ को मजबूती मिलती है।
4. 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर दही में मिलाकर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।