... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सोते वक्त हो जाती है नाक जाम और गला बंद? करें ये 7 काम तुरंत खुलेगी नाक और आएगी नींद
सर्दी-खांसी (cold & flu) हो या जुखाम रात के वक्त सोना आपके लिए और मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि रात के वक्त नाक का बंद हो जाना हो या फिर बार-बार खांसी आना परेशान कर सकता है। जी हां, इस स्थिति से सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आपका पार्टनर या फिर परिवार के दूसरे सदस्य भी परेशान हो सकते हैं। सर्दियों में ये समस्या और आम हो जाती है लेकिन अगर आप कुछ तरीके अपनाएंगे तो रात को आसानी से सो पाएंगे। अगर आप भी रात को बंद नाक (cold & flu) की समस्या से परेशान रहते हैं तो इसे लेख में हम आपको ऐसे 7 तरीके बता रहे हैं, जो आपको बंद नाक और गले से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से है ये तरीके।
साइनस का दबाव तब ज्यादा होता है, जब आपका सिर आपके शरीर से अधिक नीचे होता है। इसलिए जब आप लेटते हैं तो आपका गला बैठ (cold & flu)जाता है और खांसी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप बिस्तर पर लेटने से पहले दो या तीन तकियों को अपने सिर के नीचे लगा लें। इससे आपको सांस लेने में आसानी होगी और आपके लिए सोना थोड़ा आसान हो सकता है।
फ्लू और सर्दी के लक्षण आपके वायुमार्ग को सूखा बना देते हैं, जिसके कारण आपकी नाक (cold & flu) बंद हो जाती है। ह्यूमिडिफ़ायर या वेपोराइज़र के उपयोग से आप हवा में नमी बरकरार रख सकते हैं। इसे नियमित रूप से साफ करना सुनिश्चित करें क्योंकि ऐसा करने से इसमें मोल्ड या बैक्टीरिया नहीं फंसता है।
गर्म सूप या पेय की भाप से सांस लेना आना हो जाता है, जो आपके सूखे नाक मार्ग में जमा बलगम को ढीला करने में मदद कर सकता है। इसके जरिए आपको अपना वायुमार्ग (cold & flu)साफ करना आसान हो जाता है। अपने गले को शांत करने और खांसी में आराम पाने के लिए सूप में थोड़ा शहद डाल सकते हैं। सोने से पहले गर्म स्नान या शॉवर लें।
सर्दी और फ्लू (cold & flu)के लक्षणों के लिए बहुत सारी दवाएं मेडकिल स्टोर पर उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें। अपने लक्षणों के हिसाब से सही दवाओं का चुनाव करें। अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपके लक्षणों के लिए क्या सही है, तो फार्मासिस्ट से पूछें।
यकीनन, यह आपको नींद दिलाने में मदद कर सकती है लेकिन शराब पीने के बाद वास्तव में आपको रात भर जागना पड़ सकता है। शराब आपका गला, नाक (cold & flu) भी सूखा भी सकती है, आपके साइनस को बिगाड़ सकती है और ठंड या फ्लू की दवाओं के साथ बुरी तरह से प्रतिक्रिया कर सकती है। जब तक आप बेहतर महसूस न करें शराब पीने से बचें।
जब आप बीमार होते हैं, तो अपने साथी से दूर सोना बेहतर हो सकता है। इस तरह, आप बीमारी फैलने का जोखिम नहीं लेंगे। और आपको खांसी है या फिर छींक (cold & flu)आ रही है तो आपके लिए अलग सोना ही रहेगा क्योंकि इससे आपके पार्टनर की नींद उड़ सकती है।
कुछ और करने की कोशिश करें। एक कुर्सी पर बैठ जाएं और थोड़ी देर के लिए किताब पढ़ें या फिर संगीत भी सुन सकते हैं। फिर जब आपको लगे कि नींद आ रही है तो सोने के लिए जाएं।