घर पर ही चेहरे के अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा, जानिए हेयर रिमूवल के 5 घरेलू उपाय

अगर आप भी फेशियल हेयर की समस्या से परेशान हैं और नियमित रूप से पार्लर नहीं जा पाती हैं तो आपको प्राकृतिक रूप से फेशियल हेयर हटाने की टिप्स का पालन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 19, 2023 6:02 PM IST

फेशियल हेयर काफी सामान्य होते हैं और हर महिला को इनका सामना करना पड़ता है। बहुत सी महिलाएं इन्हें पसंद नहीं करती हैं और अपने चेहरे को सॉफ्ट और फ्रेश रखना चाहती हैं जिस वजह से हेयर रिमूव कर लेती है। इन्हें रिमूव करने के काफी सारे तरीके होते हैं जैसे फेशियल वैक्स करवाना या फिर थ्रेडिंग करवाना। अगर परमानेंट तौर पर हटाना चाहती हैं तो लेजर का प्रयोग कर सकती है। बहुत सारी महिलाओं को यह सारे तरीके काफी दर्द भरे लगते हैं और वह कोई अलग तरीका ढूंढना चाहती है। तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी फेशियल हेयर को हटा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ प्राकृतिक तरीके जिनकी मदद से आप फेशियल हेयर रिमूव कर सकती हैं।

चेहरे के बालों को प्राकृतिक रूप से हटाने के उपाय - (Home Remedies To Remove Facial Hair In Hindi)

चीनी और नींबू का रस

दो चम्मच चीनी में आपको नींबू का रस मिला लेना है और इसमें 35 ml पानी भी मिला सकती है। जब तक यह मिश्रण उबलने न लगे तब तक आपको इसे गर्म करते रहना है। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें और धोते समय गोल मोशन में अपने हाथ को चलाए।

नींबू और शहद

आपको एक चम्मच शहद, दो चम्मच चीनी और थोड़ा सा नींबू का रस लेना है। इस को थोड़ी देर तक गैस पर रख दें और इसे चलाते रहे ताकि मिश्रण थोड़ा और ज्यादा पतला हो सके। 3 मिनट के लिए इसे गर्म करती रहे। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और ठंडे होने के बाद इसे अपनी प्रभावित स्किन पर लगा लें। यह एक प्राकृतिक वैक्स की तरह हो जायेगा। इसलिए वैक्स स्ट्रिप का प्रयोग करें और इसे बालों के विकास से उल्टी दिशा में खींच लें।

अंडे का सफेद भाग और चावल का आटा

एक अंडे का सफेद भाग ले, उसमें एक चम्मच चीनी और आधी चम्मच चावल का आटा मिला दें। अब इन्हें अच्छे से मिला कर एक गढ़ा सा पेस्ट बनाएं। इसे अपनी स्किन पर एक मास्क के तौर पर लगाएं। यह 25 से 30 मिनट के अंदर सूख जाएगा। इसके बाद इसे स्किन में बालों की उल्टी दिशा में निकालने की कोशिश करें। यह आपके सारे बालों को निकाल देगा।

ओटमील और केला

दो चम्मच ओटमील ले और इसमें एक केले को कुचल कर डाल दें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। ओटमील एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है।  अपनी स्किन पर अब इस पेस्ट को गोल गोल मोशन में लगाए। इसे लगा कर छोड़ना नहीं है बल्कि आपको लगातार इसे स्किन पर 15 मिनट तक के लिए लगाते रहना है ताकि आपकी स्किन की मसाज हो सके। इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से पानी की मदद से धो लें।

पपीता और हल्दी

पपीते में एक एंजाइम होता है जिसे पपैन के नाम से जाना जाता है। यह हेयर फॉलिकल को ब्रेक डाउन करने में मदद करता है और बालों के विकास को रोकने में सहायक होता है। पपीते और हल्दी का यह पेस्ट बनाने के लिए आपको पपीते का पल्प निकालना होगा और उसमें थोड़ी सी मात्रा में हल्दी मिक्स करनी होगी। इसे अब अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे से धो लें।

निष्कर्ष: यह सारे घरेलू नुस्खे दर्द रहित होते हैं और इन्हें आप आसानी से अपने घर पर बना कर प्रयोग कर सकती है। इनका नियमित प्रयोग करने से आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source