
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 10, 2023 7:17 AM IST
ट्रैवलिंग करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होता है। यह ना सिर्फ माइंड रिफ्रेशमेंट का बढ़िया तरीका है, बल्कि आराम करने का भी शानदार ऑप्शन है। ट्रैवलिंग के दौरान ज्यादातर लोग अनहेल्दी स्नैक्स का सेवन करते हैं, जिससे अपच (इनडाइजेशन) और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि डाइजेशन से जुड़ी ये काफी नॉर्मल सी प्रॉब्लम हैं, लेकिन इससे मेटाबालिज्म काफी कमजोर हो जाता है। जिससे सूजन, एसिडिटी, गैस की समस्या होने लगती हैं। इन समस्याओं के बीच आप ट्रैवलिंग के दौरान काफी असहज महसूस कर सकते हैं। न्यूट्रीशन एक्सपर्ट निधि गुप्ता ने अपने इंस्टा पोस्ट से जुड़ी एक जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ज्यादा अनहेल्दी फूड्स खाने से एसिडिटी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दवाओं और कुछ आसान से घरेलू उपचार पर भरोसा किया जा सकता है। अपने ट्रैवलिंग के प्लान को बर्बाद करने के बजाय आप आयुर्वेद से जुड़ी कुछ जड़ी-बूटियों को अपने साथ जरूर रखें।
एक्सपर्ट के मुताबिक, सौंफ के बीज कर्मिनेटिव होते हैं। जो कि परिस्टलसिस और डाइजेशन में मदद करते हैं। सौंफ किचन में रखी उन खास चीजों में से एक हैं, जो खाने में इस्तेमाल करने से स्वाद और टेस्ट दोनों को बढ़ाने का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें कैलोरी बेहद कम और विटामिन सी की ज्यादा मात्रा होती है। सौंफ के बीज में हड्डियों की हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण खनिज जैसे- पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और मैंगनीज मौजूद होते हैं। मैंगनीज एंजाइम में डाइजेशन, हड्डियों के विकास, ब्लड शुगर और घाव को भरने के गुण होते हैं। सौंफ के बीज का सेवन करने के लिए आप उन्हें तवे में अच्छे से रोस्ट कर लें। जिसके बाद अपने पर्स में उसे छोटी सी बोतल में स्टोर करके रखें। सौंफ के बीजों को खाना खाने के बाद एक चम्मच खाएं। इससे डकार, सूजन और इंडाइजेशन को रोकने में मदद मिलेगी।
मसालों में नेचुरल अरोमा देने के साथ इलायची एक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। इसे खाना खाने के बाद खाया जा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें सूजन से लड़ने की ताकत होती है। इलायची के बीजों में हीट एनर्जी होती है, जो इनडाइजेशन को रोकने में मदद करती है। खाना खाने के बाद मिश्री के साथ इलायची के एक टुकड़े को दबाए। इससे बेचैनी, मतली और उल्टी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ट्रैवलिंग के दौरान कई लोगों को उल्टी महसूस होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने पास नींबू रखें और उसकी लेयर को स्क्रेच करके उसे सूंघने की कोशिश करें। ऐसा करने से मोशन सिकनेस कम हो सकती है। अच्छे डाइजेशन के लिए गर्म नींबू पानी भी पी सकते हैं।
मसालों में हींग को काफी तेज मसाला माना जाता है। ये पेट के लिए काफी अच्छी होती है। एक चुटकी हींग पांच चम्मच पानी में मिलाकर खाने के तुरंत बाद पियें। इससे पेट फूलने की समस्या से राहत मिलेगी। ये कुछ ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जिन्हें आपको ट्रैवलिंग के दौरान अपने कैरी बैग में जरूर रखनी चाहिए।